फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress councilor of Bundi met Mallikarjun Kharge apprised about the popular affairs of the city council

Rajasthan: बूंदी के कांग्रेस पार्षद मल्लिकार्जुन खरगे से मिले, नगर परिषद के चर्चित मामलों से कराया अवगत

Mon, 15 May 2023 10:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 15 May 2023 10:29 AM IST
सार

बूंदी नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कई चर्चित मामलों से उन्हें अवगत कराया।

विज्ञापन
Congress councilor of Bundi met Mallikarjun Kharge apprised about the popular affairs of the city council
फाइल फाेटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी नगर परिषद में उपजा विवाद अब सुर्खियों में आ चुका है। ये मामला इतना गंभीर हो गया है की राजस्थान की राजनीति के हाथ से निकल गया है। आरोपी पार्षद अपनी व्यथा को लेकर कांग्रेस आलाकमान के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर बूंदी नगर परिषद में उपजे विवाद की जानकारी दी। इसके अलावा अडानी भूमि विवाद को भी उनके सामने रखा।

विज्ञापन


आरोपी पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को कांग्रेस पार्षदों के विरुद्ध दर्ज किए गए केस और उनकी गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पार्षदों ने कहा कि बूंदी नगर परिषद के आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भी पार्षदों को ही आरोपी बनाया। जब वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जयपुर गए तो प्रशासनिक धड़े ने उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पार्षद देवराज गोचर, अंकित बुलीवाल के साथ दिल्ली गए अन्य पार्षदों ने इस पूरे मामले को कांग्रेस अध्यक्ष के सामने रखा है। उन्होंने पार्षदों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और उचित कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नगर परिषद बूंदी की बेशकीमती जमीन औने-पौने दाम में अडानी को देने की महत्वपूर्ण फाइल भी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed