फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Chintan Shivir Congress will take out National Kanyakumari to Kashmir India Couple Jodo Yatra says Sonia Gandhi

Chintan Shivir: सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के लिए कही यह खास बात, कांग्रेस की नई रणनीति पर भी किया बड़ा एलान

Sun, 15 May 2022 04:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 May 2022 04:58 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे और आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, राजनीतिक चुनौतियों पर विचार करने के लिए एक सलाहकार समिति बनाएंगे।  

विज्ञापन
Congress Chintan Shivir Congress will take out National Kanyakumari to Kashmir India Couple Jodo Yatra says Sonia Gandhi
कांग्रेस अंंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे और आखिरी दिन कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, राजनीतिक चुनौतियों पर विचार करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के लिए एक सलाहकार समिति बनाएंगे। साथ ही संगठन में सुधार के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा, हम जीतेंगे...यही हमारा संकल्प है, यही हमारा नव संकल्प है। उन्होंने कहा, कांग्रेस देशभर में 'राष्ट्रीय कन्याकुमारी टू कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा' निकालेगी। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर गांधी जयंती से होगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से लेकर मेरे जैसे वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द को बढ़ाएगी और संविधान का सरंक्षण करने में मदद करेगी। सोनिया ने यह भी एलान किया कि 15 जून से कांग्रेस जन जागरण अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत लोगों को जागरुक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बोले- भाजपा में होता है दलितों का अपमान 
इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा, भाजपा में दलितों को अपमान होता है। वहां किसी की बात नहीं सुनी जाती। कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी को बिना डरे अपनी बात रखने का मौका मिलता है। पार्टी में सभी को यह अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा, हमें बिना कुछ सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। हमें जनता के साथ अपना कनेक्शन फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed