फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Chintan Shivir BJP leader Satish Poonia targeted Sonia Gandhi and CM Gehlot

Rajasthan: सतीश पूनिया बोले- सोनिया गांधी में गहलोत से कर्ज माफी का वादा पूरा कराने की हिम्मत नहीं

Sun, 15 May 2022 10:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 May 2022 10:08 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, बेहतर होता कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया और राहुल गांधी अशोक गहलोत से किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करवाने की हिम्मत दिखाते। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। 

विज्ञापन
Congress Chintan Shivir BJP leader Satish Poonia targeted Sonia Gandhi and CM Gehlot
सतीश पूनिया ने चिंतन शिविर पर कसा तंज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सत्ता में वापसी के लिए जो बातें की, वह उस राजस्थान में की गई जहां से कांग्रेस हमेशा के लिए सत्ता से बाहर होने वाली है। उन्होंने कहा,  2023 के चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। 

विज्ञापन


पूनिया ने कहा, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और जातिवाद की राजनीति के कारण कांग्रेस देश और प्रदेश के लोगों का भरोसा खो चुकी है। कांग्रेस के लिए अब देश या किसी राज्य में सत्ता वापसी तो दूर अस्तित्व बचाना ही बड़ी चुनौती है। कांग्रेस ने इतने साल के शासन में लूट, झूठ और तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


अराजकता और जातिवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस को देश की जनता ने सत्ता से दूर कर सबक सिखा दिया है। देश की जनता भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बेहतर होता कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया और राहुल गांधी अशोक गहलोत से किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करवाने की हिम्मत दिखाते। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ गांधी परिवार के गुणगान तक ही सीमित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed