{"_id":"62812c9e264a0f0ece31eb8a","slug":"congress-chintan-shivir-bjp-leader-satish-poonia-targeted-sonia-gandhi-and-cm-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सतीश पूनिया बोले- सोनिया गांधी में गहलोत से कर्ज माफी का वादा पूरा कराने की हिम्मत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सतीश पूनिया बोले- सोनिया गांधी में गहलोत से कर्ज माफी का वादा पूरा कराने की हिम्मत नहीं
Sun, 15 May 2022 10:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 May 2022 10:08 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, बेहतर होता कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया और राहुल गांधी अशोक गहलोत से किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करवाने की हिम्मत दिखाते। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने चिंतन शिविर पर कसा तंज।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सत्ता में वापसी के लिए जो बातें की, वह उस राजस्थान में की गई जहां से कांग्रेस हमेशा के लिए सत्ता से बाहर होने वाली है। उन्होंने कहा, 2023 के चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और जातिवाद की राजनीति के कारण कांग्रेस देश और प्रदेश के लोगों का भरोसा खो चुकी है। कांग्रेस के लिए अब देश या किसी राज्य में सत्ता वापसी तो दूर अस्तित्व बचाना ही बड़ी चुनौती है। कांग्रेस ने इतने साल के शासन में लूट, झूठ और तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
अराजकता और जातिवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस को देश की जनता ने सत्ता से दूर कर सबक सिखा दिया है। देश की जनता भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, बेहतर होता कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया और राहुल गांधी अशोक गहलोत से किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करवाने की हिम्मत दिखाते। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ गांधी परिवार के गुणगान तक ही सीमित रहा।