{"_id":"ca22e949d467df586d0011cb6c9eede9","slug":"congess-mla-held-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने मांगा, इच्छा मृत्यु का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने मांगा, इच्छा मृत्यु का अधिकार
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Sun, 22 Sep 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के विधायक उदयलाल आंजना पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने इच्छा मृत्यु का अधिकार का अधिकार मांगा है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि अगर कांग्रेसी विधायक और राजस्थान कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसे इच्छामृत्यु का अधिकार दिया जाए।
वहीं उदयलाल आंजना के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की जांच रविवार से शुरू हो गई है।
सीआईडी-सीबी ने नागौर पहुंचकर दुष्कर्म की पीड़िता से घटना की जानकारी ली। इस बीच पीड़िता का कहना है कि विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसे इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन
पीड़िता ने आंजना पर वर्षों से यौन शोषण करने और तीन बार गर्भपात कराने के मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाए कि शादी के झांसा देकर विधायक ने उससे संबंध बनाए।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में फंसने वाले उदयलाल आंजना दूसरे विधायक हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री बाबू लाल नागर पर दुष्कर्म का आरोप है। चुनाव नजदीक होने के कारण इन मामलों के चलते राजस्थान की कांग्रेस सरकार फंसती नजर आ रही है।