फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cogress leader suspended for anti rahul speech

राहुल के खिलाफ बयान पर हुए बर्खास्त तो दी चेतावनी

Mon, 02 Jun 2014 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Jun 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
cogress leader suspended for anti rahul speech

कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ बयान देने वाले पार्टी नेताओं की अब खैर नहीं है।

विज्ञापन


राहुल गांधी को जोकर कहने वाले कर्नाटक के कांग्रेसी नेता टीएच मुस्तफा को पार्टी से निलंबित करने के बाद राजस्थान के नेता बीएल शर्मा को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

पार्टी से निलंबित नेता भंवरलाल ने कांग्रेस को उसकी इस कार्यवाही के लिए परिणाम भुगतने के लिए चेतावनी दी है।

भंवरलाल ने दी कांग्रेस को चेतावनी

cogress leader suspended for anti rahul speech

कांग्रेसी नेताओं को जोकर और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनका एमडी कहनेवाले राजस्थान के विधायक भंवरलाल शर्मा को रविवार को प्रदेश कांग्रेस ने निलम्बित कर दिया।

चुरू की सरदारशहर सीट से विधायक भंवरलाल शर्मा ने निलम्बन के बाद चेतावनी दी कि राष्ट्रीय नेतृत्व को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने काले सांप की पूंछ पर पैर रखा है। शर्मा ने कहा कि वे आज कांग्रेस की गुलामी से आजाद हो गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने शर्मा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया। गौरतलब है कि कर्नाटक के एक नेता ने राहुल गांधी को जोकर कहा था तो भंवरलाल उनसे एक कदम आगे बढ़कर बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने राहुल गांधी पर दिया था विवादित बयान

cogress leader suspended for anti rahul speech

कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद पार्टी के नेता आलाकमान पर तीर बरसाने से नहीं चूके। कर्नाटक के नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जोकर कहा था, लेकिन राजस्थान के विधायक भंवरलाल शर्मा उनसे एक कदम और आगे बढ़ते हुए आलाकमान पर कई आरोप लगाए थे।

हाल ही में भंवरलाल ने कहा था कि कांग्रेसी सर्कस के एमडी हैं राहुल गांधी और उनके नजदीकी सलाहकार बने हुए नेता जोकर हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा था कि पार्टी के नेता कहते हैं राहुल जी को लाओ, प्रियंका जी को लाओ, क्या इनके अलावा पार्टी में और कोई नेता नहीं है। वे बोले पार्टी में इन दोनों से कई बड़े नेता हैं।

विज्ञापन

हरियाणा से भी हारने की दी थी चेतावनी

cogress leader suspended for anti rahul speech

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान से एक भी सीट नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुलाई गई दो दिवसीय फीडबैक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई थी। बैठक में सरदारशहर सीट से विधायक भंवरलाल ने कहा था कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था ही नहीं है।

कांग्रेस आलाकमान वास्तविकता से दूर हो चुकी है। पार्टी को अपना नेता चुनने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे उन नेताओं में से नहीं हैं, जो मुंह छिपाकर बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि वे जो बोलते हैं, हमेशा डंके की चोट पर ही बोलते हैं। शर्मा ने कहा कि आला नेताओं की जिद के चलते कांग्रेस को आंध्र प्रदेश और असम में भी हार का सामना करना पड़ा। इसी जिद के चलते हरियाणा और अन्य राज्यों में भी हारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed