फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coaching student died in road accident in Sikar hindi news

Rajasthan: सीकर में वाहन की टक्कर के बाद सांड से टकराया कोचिंग छात्र, जयपुर में इलाज के दौरान मौत

Tue, 18 Jul 2023 10:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 18 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

सीकर में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़कर बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर एक सांड से टकरा गया। इलाज के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Coaching student died in road accident in Sikar hindi news
राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के सदर थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कोचिंग छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर पीछे आ रहे सांड से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीकर के सदर थाना के मूंडवाड़ा अमरपुरा निवासी राजपाल (22) पुत्र बजरंग राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था। वह कोचिंग से वापस लौट रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान सदर थाना और सांवली सर्किल के बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वो उछलकर पीछे से आ रहे सांड से टकरा गया। हादसे में कोचिंग छात्र राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में इलाज के दौरान राजपाल की मौत हो गई। जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed