फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Yogi Adityanath says Rajasthan Neelkanth temple work completed before Ram Mandir in Ayodhya

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ बोले- राम मंदिर से पहले राजस्थान में नीलकंठ मंदिर का काम पूरा, सनातन धर्म पर ये कहा

Fri, 27 Jan 2023 09:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म हमारा राष्ट्रीय धर्म है। इसके मानबिंदुओं की पुनर्स्थापना का अभियान पूरे देश में चलना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को जाति पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर उसे अपनी दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Rajasthan Neelkanth temple work completed before Ram Mandir in Ayodhya
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म हमारा राष्ट्रीय धर्म है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भीनमाल में 1400 साल पुराने प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव के पुनरुद्धार अभियान के समापन समारोह में बोले- राजस्थान की धरती धर्म और कर्म की धरती है। यह भक्ति और शक्ति के समन्वय का केन्द्र बिंदु है। यदि धर्म के मर्म को समझना हो तो राजस्थान का दर्शन करना चाहिए। राजस्थान ने जहां अपने पराक्रम के लिए देश-दुनिया में अपनी नई पहचान बनाई, वहीं भक्ति के केन्द्र के रूप में ऋषि, मुनियों और योगियों ने अपनी साधना भूमि के रूप में इस धरती को चुना। 

विज्ञापन


योगीराज जालंधर नाथ के नाम पर जालोर का नाम पड़ा
योगी आदित्यनाथ ने कहा- जालोर में नाथ संप्रदाय के बहुत सिद्ध योगी हुए। योगीराज जालंधर नाथ के नाम पर जालोर का नाम पड़ गया। जालोर की धरती पर योगीराज शांतिनाथ महाराज का सान्निध्य भी लंबे समय तक मिलता रहा। अब इस नीलकंठ महादेव मंदिर से यही परंपरा आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन


राम मंदिर से पहले नीलकंठ मंदिर का काम पूरा हुआ
योगी आदित्यनाथ ने मौजूद लोगों से कहा कि आपका उत्साह हम लोगों को नई ताकत देता है। पूरी मजबूती के साथ धर्म के पथ पर चलते हुए अपने कार्यों के निर्वहन करने की प्रेरणा हम सबको प्रदान करता है। 1400 साल पुराना नीलकंठ का मंदिर हम सबको अभिभूत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने से पहले जिस प्रकार भगवान राम ने रामेश्वरम् में भगवान शिव की पूजा की थी, उसी प्रकार अयोध्या में राममंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले यहां भगवान नीलकंठ के मंदिर का निर्माण हुआ है। अब भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में निर्विध्न पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरासत के प्रति सम्मान का भाव रखना जरूरी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें 5 संकल्प दिलाए। पंच प्रण में से एक प्रण है, विरासत के प्रति सम्मान का भाव रखना। अपनी विरासत का संरक्षण करना। चौदह सौ वर्ष पुराने नागभट्ट के काल के इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार विरासत का ही संरक्षण है। आज जिस प्रकार की धार्मिक एकता इस कार्यक्रम में दिख रही है, जहां कोई जाति पाति का भेद नहीं, कोई धार्मिक भेद नहीं। इसे अपने दैनिक जीवन में भी अंगीकार करना होगा। 

सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। हमारा देश सुरक्षित हो। हमारे मानबिंदुओं की पुनर्स्थापना हो। गो और ब्राह्मण की रक्षा हो। किसी कालखंड में यदि हमारे धर्मस्थलों को अपवित्र करने का कार्य किया गया था, तो इसकी पुनर्स्थापना का अभियान चले। इस अभियान का फल आप देख रहे होंगे। 

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का काम होने जा रहा है। भारत की भावनाओं के अनुसार भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि राम मंदिर से पहले भगवान नीलकंठ में इस मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का सौभाग्य मिला। अब भगवान रामलला विराजमान अगले एक वर्ष के अंदर अपने भव्य मंदिर में होंगे। 

पुनरुद्धार कार्य से जुड़े मुफतसिंह राव की प्रशंसा 
योगी ने मंदिर के पुनरुद्धार कार्य से जुड़े मुफतसिंह राव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने 15 सालों से एक ही संकल्प के साथ काम किया और इस प्राचीन मंदिर के पुनरुद्धार में लगे रहे। समर्पण का यह भाव ही हमारी पहचान है। धर्म का ऋण हमारे ऊपर रहता है। इन्होंने इसे चुकाने का काम किया है। इसका भव्य रूप देखकर आने वाले 1500 सालों तक के लिए यह सुरक्षित हो गया है। अब इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी भीनमालवासियों और जोलोर वासियों की है।



केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने किया स्वागत
समारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी मेरे छोटे से आग्रह पर यहां पधारे, इसके लिए मैं इनका मन से स्वागत करता हूं। शेखावत ने मंदिर जीर्णोद्धार कार्य से जुड़े मुफतसिंह राव की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यक्ति संकल्प करता है और उस संकल्प को पूरा करने के लिए अपना जीवन खपा देता है। उसका उदाहरण मुफतसिंह राव जी हैं। इन्होंने 1400 साल पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया। इस अवधि में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन इन्होंने अपने संकल्प को डिगने नहीं दिया। 


इससे पहले, शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि योगी जी अपने बहुत व्यस्त यात्रा कार्यक्रम के बीच मेरे अनुरोध पर सूर्यनगरी जोधपुर पधारे। एयरपोर्ट पर योगी जी का स्वागत कर हार्दिक खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed