फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot visited Sanwaliyaji temple and touched the feet of Mahants in Chittorgarh

Chittorgarh: CM गहलोत ने सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर महंतों के छुए पैर, 35 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Thu, 07 Sep 2023 06:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे संत समाज ने सदियों से विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इन्ही आदर्शों पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाया। हमारी सरकार भी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन
CM Gehlot visited Sanwaliyaji temple and touched the feet of Mahants in Chittorgarh
सीएम गहलोत ने सांवलियाजी मंदिर में दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने आज चित्तौड़गढ़ दौरे पर अनगढ़ धाम में दर्शन कर संत महंतों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गहलोत ने कहा- मंदिर में बन रहे अमरा भगत जी के पैनोरमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भी हमारे संतों के उच्च सिद्धांतों और अहिंसा के मौलिक धर्म की सीख मिलेगी। गहलोत ने गुरुवार को चित्तौड़गढ के नरबदिया में सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति और अमरा भगत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री अमरा भगतजी के 181वें जन्मोत्सव और चातुर्मास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


गौवंश को संरक्षण दे रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गौशालाओं को 3 हजार करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है, जबकि पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 500 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं को 12 महीने का अनुदान भी हमारी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। लंपी रोग के कारण मृत गायों के लिए पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। अब मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का निःशुल्क बीमा भी राज्य सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप पशुपालकों को प्रोत्साहन मिला है और इसी के चलते राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन


शिक्षा और स्वास्थ्य में राजस्थान अग्रणी
गहलोत ने कहा कि राजस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 130 कन्या महाविद्यालय हैं। 500 से अधिक बालिकाओं की संख्या होने पर विद्यालय को महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने का प्रावधान भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आरटीएच के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया है। 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार तथा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार भी चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क हो रहे हैं। इससे आमजन को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकल्याणकारी योजनाओं का हर वर्ग को मिल रहा लाभ
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क 100 यूनिट और कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट बिजली, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 125 दिवस, महात्मा गांधी नरेगा में 25 अतिरिक्त दिवस का रोजगार, लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार मिशन मोड पर कार्य कर प्रत्येक प्रदेशवासी को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान मिशन-2030 के तहत प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटवार मंडल सावा को उप तहसील बनाने, अनगढ़ बावजी मंदिर क्षेत्र परिसर में 25000 वर्ग फीट का डोम बनाने औ4 मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का चौड़ाईकरण और लाइटिंग के कार्य सांवलिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से कराए जाने की घोषणा की। साथ ही, अन्य मांगों पर जिला प्रशासन को परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। इससे पहले गहलोत ने श्रीअमरा भगत की धूणी, अनगढ़ बावजी मन्दिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (सूरजकुंड) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गहलोत ने आश्रम में संतों से भी मुलाकात की।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही राज्य सरकार
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आज प्रदेश के हर गरीब, किसान और मजदूर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के अलावा यहां की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य भी कर रही है। आज प्रदेश भर में महान विभूतियों के पैनोरमा बनाने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की लागत से मंदिरों का जीर्णोद्धार भी करवाया जा रहा है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से प्रदेश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, समाजसेवी दिनेश खोड़निया, सांवलिया मंदिर मण्डल अध्यक्ष  भैरू लाल गुर्जर सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 

इनका किया गया लोकार्पण

  • सांवलिया जी मंदिर में 16 करोड़ की लागत से फसाड़ लाईटिंग-प्रोजेक्शन मैपिंग
  • सांवलिया जी मंदिर में 14 करोड़ रुपये लागत से मंदिर में सोने-चांदी की पिछवाई
  • सांवलिया जी मंदिर में 5 करोड़ रुपये लागत से श्रद्धालुओं के लिए नई भोजनशाला
  • घर बैठे दर्शन लाभ के लिए सांवलिया जी मंदिर की वेबसाइट का शुभारम्भ
  • चित्तौड़गढ़ के सैटेलाइट अस्पताल का शुभारम्भ
  • चित्तौड़गढ़ के उपअधीक्षक कार्यालय ग्रामीण का शुभारम्भ
  • पुलिस चौकी अभयपुर थाना विजयपुर का शुभारम्भ


ये हुए शिलान्यास

  • बस्सी, चित्तौड़गढ़ का उप जिला चिकित्सालय 
  • आईटीआई विजयपुर, चित्तौड़गढ़ का भवन
  • सीएचसी चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ का भवन
  • राजकीय विधि महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ का भवन
  • चित्तौड़गढ़ के सिरोड़ी में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास
  • चित्तौड़गढ़ के बस्सी में सत्यव्रत राव चूडा पेनोरमा 
  • बाड़मेर के जालीपा में 3 करोड़ रुपये की लागत से सन्त ईश्वर दासजी पैनोरमा 
  • पाली के देसूरी में 3 करोड़ रुपये की लागत से बीकाजी सोलंकी पैनोरमा 
  • करौली में 4 करोड़ रुपये की लागत से कैलादेवी पैनोरमा 
  • जालोर में 4 करोड़ रुपये की लागत से वीरमदेव कान्हड़ देव चौहान पैनोरमा
  • अलवर के माचाड़ी में राजा हेमू पैनोरमा 
  • बूंदी में बूंदा मीणा पैनोरमा
  • जोधपुर के सेतरावा में देवराजजी पैनोरमा
  • जोधपुर में महर्षि नवल स्वामी पैनोरमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed