{"_id":"650bf69ec88a2b95d5034329","slug":"cm-gehlot-says-if-congress-government-is-repeated-guarantee-of-running-metro-from-sitapura-to-ambabadi-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: सीएम गहलोत का मेट्रो में सफर, सरकार रिपीट होने पर सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चलाने की गारंटी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: सीएम गहलोत का मेट्रो में सफर, सरकार रिपीट होने पर सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चलाने की गारंटी दी
Thu, 21 Sep 2023 01:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:24 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा कि मेट्रो ट्रेन के सफर का अपना ही अलग आनंद है। इसका आज विस्तार हो रहा है। मेट्रो के सेकंड फेस का हमारा सपना आज भी सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक का है। अब हम गारंटी देंगे कि हमारी सरकार दोबारा आएगी, तो सीतापुर से अंबाबाड़ी तक जयपुर मेट्रो का सेकंड फेस बनेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर मेट्रो में किया सफर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम गहलोत ने जयपुर मेट्रो में बैठकर चुनावी लिहाज से विक्ट्री का साइन दिखाया। गहलोत ने कहा-हमारी सरकार रिपीट हुई तो सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चलाने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि चौमूं, बगरू, बस्सी, चाकसू, शाहपुरा जहां तक चल सकती है, वहां तक मेट्रो का विस्तार होना चाहिए। तब जाकर ट्रैफिक की समस्या सॉल्व होगी।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन में सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,सिविल लाइंस विधायक और खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास, यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल, आदर्श नगर विधायक रफीक खान और अन्य नेताओं ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक अंडरग्राउंड मेट्रो का अवलोकन किया। सीएम गहलोत में मेट्रो के सफर के दौरान मीडिया को विक्ट्री का साइन दिखाया। जबकि पीसीसी चीफ डोटासरा ने भी वोटिंग की स्याही लगाई जाने वाली रिंग फिंगर दिखाकर कहा वोट के जरिए जनता जवाब देगी। मीडिया से रूबरू होकर सीएम गहलोत ने कहा कि मेट्रो ट्रेन के सफर का अपना ही अलग आनंद है। इसका आज विस्तार हो रहा है। मेट्रो के सेकंड फेस का हमारा सपना आज भी सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक का है। अब हम गारंटी देंगे कि हमारी सरकार दोबारा आएगी, तो सीतापुर से अंबाबाड़ी तक जयपुर मेट्रो का सेकंड फेस बनेगा। अब हम इसकी गारंटी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा हमारी पिछली हमारी सरकार मेट्रो लेकर आई और जब हमारी सरकार जब चली गई तो पिछली भाजपा सरकार ने आलोचना की थी कि मेट्रो बड़ा घाटे का सौदा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री (वसुंधरा राजे) ने भी इसकी आलोचना की थी और इसे घंटे का सौदा बताया था। तब हमने कहा था कि मेट्रो नफा- नुकसान या घाटा देखकर नहीं चलाई जाती। यह पब्लिक सेवा के लिए चलाई जाती है। यही बात मैं आज कहता हूं कि मेट्रो से लोगों को सुविधा होगी और ट्रैफिक से राहत मिलेगी। हमें गर्व है कि हमने टाइम पर मेट्रो की शुरुआत भी कर दी और 3 साल में इसका काम भी पूरा करके संचालन शुरू कर दिया । अब तमाम महानगरों और बड़े शहरों में मेट्रो आ रही है। मेट्रो हमारी पिछली सरकार की बहुत बड़ी अचीवमेंट थी। तब मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को भी हमने बुलाया था और तब भी मंत्री शांति धारीवाल यूडीएच मंत्री थे। तब हमने टाइमली शुरुआत की, तो टाइम पर काम पूरा भी हो गया, लेकिन दुर्भाग्य से अंडरग्राउंड का काम थोड़ा डिलेय हो गया।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा -मेट्रो का जो विस्तार हो रहा है। मैं चाहता हूं कि सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चले। चौमूं, बगरू, बस्सी, चाकसू, शाहपुरा तक मेट्रो का विस्तार हो। जहां तक भी जा सकती है, मेट्रो वहां तक चलनी चाहिए। तब जाकर ट्रैफिक की प्रॉब्लम सॉल्व होगी। सरकार रिपीट हुई तो सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो की गारंटी है।
सीएम ने दावा किया कि 50 हज़ार लोग प्रतिदिन इस मेट्रो की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। यह बहुत बड़ी सुविधा हो गई है। दुनिया भर में ट्रांसपोर्टेशन को लेकर सामाजिक दायित्व देखा जाता है। घाटा या मुनाफा नहीं देखा जाता है। ट्रैफिक से राहत मिल गई है। 50 हज़ार लोग प्रतिदिन इसमें यात्रा कर रहे हैं। यह हमारी उपलब्धि है।