{"_id":"650d22ce50aeb9d2aa02b247","slug":"cm-ashok-gehlot-will-inaugurate-the-constitution-club-of-rajasthan-in-jaipur-today-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गहलोत आज जयपुर में करेंगे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का लोकार्पण, जिम, सैलून और रेस्टोरेंट समेत ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गहलोत आज जयपुर में करेंगे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का लोकार्पण, जिम, सैलून और रेस्टोरेंट समेत ये सुविधाएं
Fri, 22 Sep 2023 10:44 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:44 AM IST
सार
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लोकार्पण से पहले तैयारी का जायजा लेने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी क्लब पहुंचे।आज शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फीता काटकर इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से दिल्ली की तर्ज पर बन रहे 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान' का आज शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फीता काटकर लोकार्पण करेंगे। गहलोत ने बजट 2021-22 में नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर जयपुर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाने की घोषणा की थी, ताकि पक्ष और विपक्ष के विधायकों में विधायी सद्भाव की भावना बनी रहे।
विज्ञापन
क्लब का संपूर्ण संचालन राजस्थान विधानसभा के अधीन होगा
मुख्यमंत्री ने 9 फरवरी, 2022 को परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब परियोजना में बेसमेंट, भूतल और पांच तलों का 1 लाख 95 हजार फीट निर्माण किया गया है। क्लब में रेस्टोरेन्ट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कान्फ्रेन्स हॉल, जिम, सैलून, बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट सहित अतिथियों के ठहरने के लिए सुसज्जित कमरों का निर्माण किया गया है। क्लब का निर्माण कार्य प्रस्तावित और अतिरिक्त कार्यों सहित आगामी 30 नवंबर, 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। क्लब का संपूर्ण संचालन राजस्थान विधानसभा के अधीन होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद
आज होने वाले लोकापर्ण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नगरीय विकास और आवासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव उषा शर्मा, सचिव राजस्थान विधानसभा महावीर प्रसाद शर्मा, आवासन आयुक्त कुमार पाल गौतम, मंत्रिमण्डल के सदस्य और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने लिया जायजा
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लोकार्पण से पहले तैयारी का जायजा लेने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी क्लब पहुंचे। जोशी ने इस परियोजना के लिए समय-समय पर बैठकें की हैं। उन्होंने परियोजना को साकार करने के लिए विभिन्न स्तरों पर समीक्षा की और कहा ये देश में बेहतर मिसाल होगी।