फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot targeted Home Minister Amit Shah

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- गृह मंत्री शाह में दम है तो सात राज्यों में हुई हिंसा की जांच के लिए बनाएं कमेटी 

Thu, 05 May 2022 05:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 May 2022 05:21 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान को बख्शो, हम सब अपनी-अपनी विचारधारा के साथ में राजनीति करें, परंतु ये किसी को अधिकार नहीं है कि निर्दोष लोग मारे जाएं। आगजनी हो और दंगे भड़कें, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targeted Home Minister Amit Shah
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में एक महीने के अंदर करौली और जोधपुर में हिंसा भड़क चुकी है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। गुरुवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशभर में हुए दंगों को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के अंदर अगर दम है तो  गृह मंत्रालय की एक कमेटी बनाएं। इसमें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जजों को शामिल करें। यह कमेटी जांच करें कि करौली के बाद देश के सात राज्यों में दंगे क्यों भड़के? उसकी जड़ क्या था, उसकी भावना क्या थी? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जांच के बाद किस रूप में दंगे भड़काने की योजना और तमाम बातें सामने आ जाएंगी। इसके बाद आगे दंगे होने रुक जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत इन दिनों उदयपुर में हैं। वे यहां 13 से शुरू होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को आए थे। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान को बख्शो, हम सब अपनी-अपनी विचारधारा के साथ में राजनीति करें, परंतु ये किसी को अधिकार नहीं है कि निर्दोष लोग मारे जाएं। आगजनी हो और दंगे भड़कें, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed