फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot targeted BJP and Gajendra Singh Shekhawat regarding Eastern Rajasthan Canal Project

Rajasthan: सीएम गहलोत का शेखावत पर पलटवार, कहा-मेरी सरकार गिराने की कोशिश की खुद जांएगे जेल

Sun, 10 Apr 2022 05:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Apr 2022 05:42 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर एकबार फिर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शेखावत में हिम्मत है तो अपनी आवाज का सैंपल जांच एजेंसियों को दें।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targeted BJP and Gajendra Singh Shekhawat regarding Eastern Rajasthan Canal Project
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर दौरे पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईआरसीएपी को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री का अजमेर की चुनावी सभा में दिए गए भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे प्रोजेक्ट को लेकर डींगे हांक रहे हैं। वहीं प्रोजेक्ट को लेकर शेखावत जनता में भ्रम फैला रहे हैं।

विज्ञापन

हिम्मत है तो अपनी आवाज का दें सैंपल शेखावत
सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मिलकर मेरी सरकार को गिराने की कोशिश की। जबकि शेखावत भी जोधपुर से ही सांसद हैं। अगले चुनाव में इस कृत्य का जवाब जोधपुर की जनता शेखावत को देगी। शेखावत ने षड्यंत्र कर मेरी सरकार गिराने का प्रयास किया। शेखावत में हिम्मत हो तो वे अपनी आवाज का सैंपल जांच एजेंसियों
को दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीवनी सोसायटी घोटाले को लेकर घेरा


सीएम गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशद्रोह के आरोप से बचने के लिए मेरे ओएसडी  लोकेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया। संजीवनी सोसायटी से गजेंद्र सिंह के क्या सम्बन्ध रहे हैं, उसकी सच्चाई जनता को बतानी चाहिए। जिन लोगों के पैसे सोसायटी ने हड़पे वे लोग अपनी गाढ़ी कमाई की मांग को लेकर आज तक घूम रहे है। अगर इन मामलों की जांच हो तो शेखावत खुद जेल में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed