{"_id":"64d4cc662982ae592f047678","slug":"cm-ashok-gehlot-started-rajasthan-free-smart-phone-scheme-says-80-lakh-mobiles-distributed-in-next-phase-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत ने शुरू की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, कहा-आज 40 लाख बांट रहे, फिर 80 लाख बांटे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत ने शुरू की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना, कहा-आज 40 लाख बांट रहे, फिर 80 लाख बांटे जाएंगे
Thu, 10 Aug 2023 05:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:09 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि जो घोषणा मैंने बजट के अंदर की थी वो आज मूर्त रूप लेने जा रही है। जो वादे हम करते हैं वो निभाते हैं, यही हमारी सरकार की बहुत बड़ी खूबी है। आपको जानकार खुशी होगी कि अभी तक 50 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने की इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना की शुरुआत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत ने बिड़ला ऑडिटोरियम के सभागार में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का प्रदेशस्तरीय शुभारम्भ करते हुए महिलाओं और लड़कियों को स्मार्ट फोन सौंपे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी किया। गहलोत ने आयोजित कार्यक्रम में कहा- आज से हम 40 लाख मोबाइल फोन बंट रहे हैं। अगले फेज में 80 लाख मोबाइल फोन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि जो घोषणा मैंने बजट के अंदर की थी वो आज मूर्त रूप लेने जा रही है। जो वादे हम करते हैं वो निभाते हैं, यही हमारी सरकार की बहुत बड़ी खूबी है। आपको जानकार खुशी होगी कि अभी तक 50 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं। सितंबर तक 70 प्रतिशत और दिसंबर तक 90 परसेंट के आसपास वादे पूरे हो जाएंगे। ये भी एक रिकॉर्ड होता है।
विज्ञापन
खाली वादे नहीं, धरातल पर भी वादे पूरे हो रहे
गहलोत बोले- जो वादे हम कर रहे हैं, पहली बार जनता की आवाज आ रही है कि खाली वादे नहीं किए आपने, धरातल पर भी वादे पूरे हो रहे हैं। कहीं सड़कें बन रही हैं, पीएचसी, सीएचसी बन रही हैं। जिला अस्पताल खुल रहे हैं, स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं। प्राइमरी स्कूल को हम सीधा सीनियर सैकेंडरी स्कूल बना रहे हैं। 500 लड़कियां जहां मिलती हैं, वहां कॉलेज खोल देते हैं। 1.48 लाख किलोमीटर सड़कें बन रही हैं। आज के प्रोग्राम का सभी को इंतजार था। 1 करोड़ 35 लाख बहनें, माता और बच्चियां जो चिरंजीवी योजना से जुड़ी हैं, उन सबको मोबाइल फोन मिलेंगे।
विज्ञापन
एक चिप होती है जिससे मोबाइल फोन बनता है, उसी से कारें भी ऑटोमैटिक चलती हैं, कम्प्युटर चलते हैं। कोरोना के आने के बाद पूरी दुनिया में चिप का क्राइसिस हो गया। इसलिए मोबाइल फोन बनना बंद हो गए। कारें बिकनी बंद हो गईं। बिना चिप के कारें, मोबाइल फोन, कम्प्युटर बाहर नहीं आ सकते थे। इस क्राइसिस का शिकार हम भी हो गए और मोबाइल फोन देने में देरी हो गई। मुझे खुशी है कि आज हम 6800 रुपए प्रति मोबाइल इनक्लूडिंग 20 जीबी का डाटा भी उसके अंदर डाल रहे हैं।
पहले फेज में 40 लाख विधवाएं, छात्राओं, नि:शक्तजन परिवारों को सलेक्ट किया
तमाम बहनों के हाथों में मोबाइल आ चुका है। क्या आप बहुत खुश हैं, महिलाओं का हां में जवाब आया, तो गहलोत बोले- 40 लाख विधवाएं, निशक्तजन परिवारों को पहले हमने सलेक्ट किया है। हम चाहेंगे हर परिवार में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मोबाइल पहुंचे। यह भी महिलाओं के सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम बनेगा। गहलोत ने कहा-राजीव गांधी ने कहा था आधुनिक 21वीं सेंक्चुरी बन रही है, जब राजीव गांधी सैम पिट्रोडा को देश में लेकर आए और मिशन बनाया था। तो आईटी का मैं केंद्र में मंत्री था, हम ही नहीं समझ पा रहे थे कम्प्यूटर आएगा तो होगा क्या। हमारे विपक्ष के लोग कहते थे कम्प्युटर आने के बाद नौकरी घट जाएंगी, टाइपिस्ट कहां जाएंगे।
एक बड़े नेता तो पार्लियामेंट में बताने के लिए बैलगाड़ी ले आए थे, यह बताने के लिए कि देखिए इस सरकार का, राजीव गांधी जी का दिमाग खराब हा रहे हैं। देश के अंदर ये कम्प्युटर ला रहे हैं। उसके बाद में लाखों की तादाद में एलडीसी, कम्प्यूटर टाइपिस्ट की जरूरत कहां पड़ती है। अब देखिए आप जरूरत भी पड़ती है। कम्प्युटर आ गए हैं। आईटी क्रांति आ गई है। मैं 34-35 साल पहले पहली बार सीएम बना, तो गवर्नमेंट हॉस्टल में मैंने ई मित्र की सेवाएं शुरू की थीं। आज 80 हजार के करीब ईमित्र गांवों में चल रहे हैं और 600 तरह की सेवाएं दे रहे हैं। जमीन नामांतरण के म्युटेशन तक दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा में सब तरह की सेवाएं मिल रही हैं। ये क्रांति है, जो राजीव गांधी का सपना था। ये उसकी क्रांति है।
पूरे देश में हम आईटी में नंबर-1
गहलोत बोले- महिलाओं के एम्पावरमेंट की बात करें तो ये कितनी बड़ी बात है। 3 परसेंट बजट पहली बार सीएम बनने पर मैंने आईटी के लिए दिया। पिछली सरकार के वक्त में यहां भामाशाह हब बन गया। शानदार डाटा सेंटर बन गया। इतना बड़ा सेंटर देश में नहीं नहीं है। हम आप इतने आगे बढ़ गए हैं कि अधिकांश गवर्नेंस हमारी आईटी मोबाइल बेस पर हो रही है। इसमें गूगल, गेम्स और डांस भी होते हैं, सब कुछ होता है। बच्चे भी बहुत आगे बढ़ जाते हैं। जिसके पास ज्ञान है वो पावरफुल है। इस थीम के साथ आज मोबाइल फोन मिल रहे हैं।
20 जीबी का डाटा होगा, 3 साल तक सरकार रिचार्ज करेगी
सीएम ने कहा - स्मार्ट फोन में 20 जीबी का डाटा होगा और तीन साल तक सरकार इस डाटा को रिचार्ज करती जाएगी। दुनिया के किसी मुल्क में ऐसी स्कीम नहीं होगी। जिसमें 1.35 करोड़ लोगों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। ये क्रांति हो गई है। महिलाओं, अनाथ बच्चों, कोरोना में बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों के बच्चों की मदद, तूफान में डूबकर मरने वालों के ऑर्फन बच्चे, तमाम बच्चों की नौकरियां लगाने का वादा किया था। 30 हजार बच्चों को स्कूटी दे रहे हैं। शादियों में हम लोग मदद कर रहे हैं। बच्चियों को स्कॉलरशिप दे रहे हैं। कल ही घोषणा की है 50 हजार बच्चे होस्टल में राजस्थान में रहते हैं 35 हजार बच्चे और 15 हजार बच्चियां हैं। गांव से शहर में बच्चे आते हैं तो उनका एक्सपोजर हो जाता है। मैने तय किया है कि बच्चियों की संख्या 30 हजार और लड़को 35 हजार से बढाकर 70 हजार हो जाएगी। अब 50 हजार की जगह 1 लाख बच्चे होस्टल में होंगे। मैंने बच्चों से इंट्रैक्शन किया।