Rajasthan: CM गहलोत ने महिला का घूंघट हटाया और कही ये बात, BJP बोली- बुर्के पर क्यों बंद हो जाती है बोलती
राजस्थान में बुर्का बनाम घूंघट को लेकर सियासी विवाद छिड़ गया है। ये पूरा विवाद सीएम अशोक गहलोत के एक वीडियो पर हो रहा है, जिसमें वे एक महिला का घूंघट हटाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही महिला से कह रहे हैं कि अब घूंघट का जमाना गया...इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने सीएम और कांग्रेस पर हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में इस साल चुनाव होना है। चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं। अब भाजपा ने एक वीडियो को लेकर सीधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है।
दरअसल, ये पूरा सियासी विवाद घूंघट और बुर्के को लेकर हो रहा है। बांसवाड़ा जिले में एक कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत एक महिला का घूंघट हटाते हुए कह रहे हैं कि घूंघट का जमाना गया अब... इस वीडियो को भाजपा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है। इसी के साथ एक वीडियो और है जिसमें गहलोत बुर्का पहने एक महिला से मिलते हैं, लेकिन उससे ऐसा कुछ नहीं कहते हैं। भाजपा का दावा है कि दोनों वीडियो बांसवाड़ा के घाटोल में हुए सरकार के कार्यक्रम के हैं।
अब भाजपा सीएम अशोक गहलोत की ओर से महिला का घूंघट हटाए जाने का विरोध कर रही है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर लिखा- फर्क साफ है! कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या!
फर्क साफ है!
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) June 15, 2023
कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या ! pic.twitter.com/jnehSwOCB4
इसी तरह भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कहा उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मुख्यमंत्री कह रहे हैं घूघट का जमाना गया अब , बात बिलकुल सही है, पर खाली घूंघट का ?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी कह रहे हैं घूँघट का जमाना गया अब , बात बिलकुल सही है
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) June 15, 2023
पर खाली घूँघट का ? pic.twitter.com/NJd0C4vET1