फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot reached Udaipur for Congress Chintan Shivir

Rajasthan: कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर उदयपुर पहुंचे सीएम गहलोत, अब 15 तक यहीं से करेंगे काम

Wed, 11 May 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 May 2022 09:54 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर पहुंच गए है। वह 15 मई तक यहीं रहेंगे। 

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot reached Udaipur for Congress Chintan Shivir
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार से उदयपुर पहुंच गए। अब वह 15 मई तक यहां रहकर ही सरकार चलाएंगे। 16 मई को वह डुंगरपुर  बेणेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। जहां जन सभा और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद ही गहलोत जयपुर पहुंचेंगे। सीएम ने आज बेणेश्वर धाम पुल के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डूंगरपुर, बांसवाड़ा के प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन


बता दें कि उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन होगा। 12 मई से शहर में कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शिविर में मौजूद रहेंगे। पार्टी के 400 से ज्यादा नेता शिविर में भाग लेंगे। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


तैयारियों का जायजा लिया सीएम गहलोत
बुधवार को उदयपुर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। कल शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल शाम से ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं का उदयपुर आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में इन मुद्दों पर होंगे छह सत्र 

  • पहला सत्र राजनीति पर केंद्रित रहेगा। इसमें सबसे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे,  गुलाम नबी आजाद, अशोक शंकरराव चव्हाण, नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी, डॉ. शशि थरूर, गौरव गोगोई, सप्तगिरि शंकर, पवन खेरा और रागिनी नायक अपनी राय व्यक्त करेंगे।
  •  दूसरा सत्र सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर आधारित होगा। जिसमें सलमान खुर्शीद, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, सुखविंदर सिंह रंधावा, नबाम टुकी, नारायण भाई राठवा, एंटो एंटनी और के राजू संबोधन देंगे। 
  • तीसरा सत्र आर्थिक विषय पर केंद्रित रहेगा। जिसमें पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, मनीष तिवारी, राजीव गोड्डा, परिणिति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनाते अपनी राय व्यक्त करेंगे। 
  • चौथा सत्र संगठन विस्तार पर आधारित होगा। जिसमें मुकुल वासनिक, अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश, रनदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन, नीता डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन सिलसिलेवार तरीके के संबोधित करेंगे। 
  • पांचवां सत्र किसान और कृषि पर केंद्रित रहेगा। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, टीएस सिंह देव, शक्तिसिंह गोहिल, नानाभाऊ पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह , गीता कोरा और अजय कुमार लालू संबोधित करेंगे। 
  • छठा सेशन युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा। जिसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग,  बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, कृष्ण गोवाडे, कृष्ण अलवरू, अलका लांबा, रोजी एम जॉन, अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर, अंकिता दत्ता अपनी राय व्यक्त करेंगीं। तीन दिन चले वाले इस शिविर में हर दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed