{"_id":"64f1ff562a731a6b600349c5","slug":"cm-ashok-gehlot-osd-lokesh-sharma-says-bjp-wedding-procession-without-groom-in-rajasthan-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम के OSD शर्मा बोले- भाजपा बिना दूल्हे की बारात, जनता परिवर्तन लाकर दिन में दिखा देगी तारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम के OSD शर्मा बोले- भाजपा बिना दूल्हे की बारात, जनता परिवर्तन लाकर दिन में दिखा देगी तारे
Fri, 01 Sep 2023 08:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:42 PM IST
सार
लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान में नेतृत्व को लेकर पूरी तरह कन्फ्यूज्ड और बिना दूल्हे की बारात लिए घूम रही भाजपा की हालात अब 'कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' वाली हो गई है।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से 2 सितंबर को शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को बिना दूल्हे की बारात बताया है। उन्होंने एक्स (ट्वीट) कर भाजपा की इस यात्रा पर हमला बोला। सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक्स कर लिखा- राजस्थान ने ठाना है, वादे पूरे करने वाली सरकार को फिर से लाना है। रिवाज बदलकर कांग्रेस को जिताना है, छल करने वाली भाजपा को सबक सिखाना है।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान में नेतृत्व को लेकर पूरी तरह कन्फ्यूज्ड और बिना दूल्हे की बारात लिए घूम रही भाजपा की हालात अब 'कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' वाली हो गई है। भाजपा की परिवर्तन यात्राओं और कार्यक्रमों के पीछे की मजबूरी महज आलाकमान के आदेश पर इवेंट ऑर्गनाइज करना और अपने बिखराव को रोकना है।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने का भरोसा जताते हुए कहा कि राजस्थान से लेकर दिल्ली तक भाजपा के तमाम नेता जानते हैं कि इस बार राजस्थान की जनता का मूड क्या है। जनता एक सरकार से जो चाहती है उससे बढ़कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने किया है और कर रही है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके हित में और कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां विकास के कार्य करने में सरकार ने कोई कमी छोड़ी हो। आज राजस्थान में गांव-ढाणी तक बुजुर्ग से लेकर बच्चे-तक अपनी सरकार द्वारा दी जा रही सौगातों पर खुशी जताते मिलते हैं।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने भाजपा को विपक्षी पार्टी के रूप में 5 साल का सफर याद दिलाते हुए लिखा कि इन औपचारिक यात्राओं की बजाय यदि भाजपा सांसदों ने दिल्ली में राजस्थान के हितों की आवाज उठाई होती, तो लोग इनके नेताओं को कभी याद भी करते। लेकिन, अब जनता भी इनकी हकीकत से पूरी तरह वाकिफ है। सरकार के काम-काज, ऐतिहासिक योजनाओं, अभूतपूर्व फैसलों को देखकर भाजपा के पास कहने और करने को कुछ बचा नहीं है, इनका प्रोपेगेंडा, अफवाह, भ्रम, दुष्प्रचार भी अब चल नहीं पाएगा। परिवर्तन तो राजस्थान बेशक लाएगा, पर ये गारंटी है कि वो परिवर्तन भाजपा को दिन में तारे जरूर दिखाएगा।