फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot met with Rajsamand Viral bowler Bharat Singh

Rajasthan: राहुल गांधी के बाद सीएम गहलोत भी हुए राजसमंद के गेंदबाज के फैन, सरकार देगी ये सुविधाएं

Sat, 30 Jul 2022 07:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 30 Jul 2022 07:45 AM IST
सार

राजसमंद के भरत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह मछली पकड़ने की जाल की नेट बांधकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करता नजर आया। राहुल गांधी ने भरत का वीडियो शेयर करते हुए उसकी प्रतिभा की तारीफ की थी।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot met with Rajsamand Viral bowler Bharat Singh
भरत के साथ सीएम गहलोत और वैभव गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राहुल गांधी भी राजसमंद जिले के गांव मोजावतों का गुड़ा निवासी और प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज भरत सिंह की प्रतिभा के कायल हो गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से भरत की सहायता करने को कहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत ने भरत से मुलाकात कर उसका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


सीएम ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के उभरते हुए गेंदबाज और उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए वर्तमान प्रशिक्षण की जानकारी ली। भरत को सवाई मानसिंह स्टेडियम में संचालित क्रिकेट एकेडमी में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिससे उसका हुनर निखर सके। प्रशिक्षण के साथ रहने-खाने सहित सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात के अवसर पर राजस्थान क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) के अध्यक्ष  वैभव गहलोत, गेंदबाज के पिता कालू सिंह, मामा  गणेश कड़ेचा और पीटीआई लक्ष्मण गुर्जर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रतिभावान गेंदबाज भरत सिंह के वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें वो मछली के जाल को नेट बनाकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। राहुल गांधी ने इसी वीडियो क रिट्वीट कर उसे प्रोत्साहित किया था। आरसीए के मुख्य संरक्षक डॉ. सीपी जोशी और आरसीए अध्यक्ष ने भी राजसमंद के इस होनहार गेंदबाज का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed