फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot inaugurated sports competitions in new district Dudu

Rajasthan: सीएम गहलोत ने नए जिले दूदू में खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ, कहा- राजस्थान बन रहा मॉडल स्टेट

Fri, 01 Sep 2023 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे नवाचारों से राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने भी हाल ही में राज्य की 3 योजनाओं का उल्लेख किया है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot inaugurated sports competitions in new district Dudu
सीएम गहलोत ने सभा को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम गहलोत ने शुक्रवार को नए जिले दूदू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम  गहलोत ने कहा कि हमारे फैसलों की पूरे देश में चर्चा हो रही है। देश के दूसरे राज्यों के लिए ये फैसले मिसाल बन रहे हैं और वे हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे नवाचारों से राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने भी हाल ही में राज्य की 3 योजनाओं का उल्लेख किया है। राज्य सरकार अब मिशन-2030 को साकार करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करवा रही है, जिसमें उन्नत और खुशहाल राजस्थान के लिए हर व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। इस दौरान गहलोत ने दूदू में कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की स्टॉल का अवलोकन कर योजना के लाभार्थियों से बात की और उन्हें मोबाइल फोन वितरित किए। लाभार्थियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


राज्य में खेलों के प्रति बन रहा माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों के प्रति माहौल बन रहा है। राज्य में खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरियां देने के साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया गया है। राज्य में खिलाड़ियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी की गई है। वहीं, ओलम्पिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को अब 3 करोड़, 2 करोड़ एवं 1 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला राजस्थान इकलौता राज्य
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को राहत दे रही है। राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जहां महज 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से भी सभी परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए 1.40 करोड़ महिलाओं को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत मोबाइल फोन दिया जा रहा है। चिरंजीवी जैसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं और कहीं नहीं है। इसके अंतर्गत 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है।

राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार, न्यूनतम आय की गारंटी तथा गिग वर्कर्स के कल्याण के साथ ही किसानों की जमीन कुर्की को रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में भी 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली एक क्रांतिकारी कदम है। 

नए जिले बनने से होगी आसानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लंबे अंतराल के बाद नए जिले बने हैं। छोटे जिले बनने से बहुत लाभ मिलता है और लोगों के काम सुगमता से हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय आमजन को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। हम चाहते हैं कि राज्य में प्रशासनिक कार्य कुशलता एवं सुगमता से हो, इसलिए भविष्य में और भी जिले संभावना के आधार पर बनाए जा सकते हैं। उन्होंने दूदू के नया जिला बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दूदू को जिला बनने का कोई विश्वास भी नहीं कर सकता था। 


ओलम्पिक खेलों में सभी आयु वर्ग के  लोग भाग ले रहे
खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों में सभी आयु वर्ग के 58.50 लाख से अधिक लोग भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 24.50 लाख महिलाएं हैं। इससे हिट राजस्थान, फिट राजस्थान की संकल्पना साकार हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed