फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot inaugurated Pushkar Fair Ajmer News

Rajasthan: सीएम गहलोत ने किया मेले का उद्घाटन, बोले- पुष्कर धाम सभी की आस्था का केंद्र, 110 करोड़ की दी सौगात

Tue, 01 Nov 2022 09:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Nov 2022 09:52 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा पुष्कर मेला पूरी दुनिया में विख्यात है। आजादी के बाद पुष्कर तीर्थ में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है, यहां शानदार व्यवस्थाओं के साथ उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुष्कर धाम के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot inaugurated Pushkar Fair Ajmer News
सीएम गहलोत ने किया मेले का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुष्कर धाम सभी वर्गों की आस्था का केंद्र है। सभी जाति और धर्म के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पुष्कर आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुष्कर मेले में भव्य व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएम गहलोत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला-2022 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से एक नई शुरूआत की गई है। पुष्कर का मेला पूरी दुनिया में विख्यात है। आजादी के बाद पुष्कर तीर्थ में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है, यहां शानदार व्यवस्थाओं के साथ उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुष्कर धाम के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। दो साल से कोरोना के कारण मेला आयोजित करने में परेशानी आई, लेकिन इस वर्ष देश-विदेश के सैलानी बड़ी संख्या में पुष्कर मेले में शामिल होंगे। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री गहलोत ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला मैदान पर झण्डारोहण कर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत की। गहलोत ने पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर आयोजित सरोवर अभिषेक, महाआरती और दीपदान कार्यक्रम में भी भाग लिया। दीपदान कार्यक्रम में सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपकों से दीपदान एवं महाआरती की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर-पुष्कर को 110 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री गहलोत ने अजमेर और पुष्कर में 110 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें स्मार्ट सिटी, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं वन विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्य और परियोजनाएं शामिल थीं। गहलोत ने कहा कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से पुष्कर का विकास कराया जाएगा। पुष्कर में घाटों का जीर्णोंद्धार और अन्य विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। 


विकास प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे पहले मेला स्थल पर लगी राजीविका विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सीएम गहलोत के कार्यकाल में आमजन के हित में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क जांच एवं उपचार और अन्य फ्लेगशिप योजनाओं से करोड़ों लोगों को राहत मिली है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री शकुंलता रावत, बीज निगम चेयरमैन धीरज गुर्जर, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक गंगा देवी, विधायक सुरेश रावत, मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed