फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot held public hearing on Barmer visit

Rajasthan: सीएम गहलोत का बाड़मेर दौरा, सर्किट हाउस में की जनसुनवाई 

Sun, 03 Apr 2022 04:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Apr 2022 04:26 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत दो दिवसीय बाड़मेर दौरे पर हैं। इस दौरान वे विधायक मेवाराम जैन के घर पर पहुंचे।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot held public hearing on Barmer visit
बाड़मेर दौरे पर सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिले की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार शाम को फागलिया से हेलिकाप्टर बाड़मेर पहुंचे। इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री और बायतु विधायक हरीश चौधरी उनके साथ रहे। सीएम गहलोत ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार शाम सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदर्श स्टेडियम में सभा के के बाद जैसे ही सर्किट हाउस पहुंचे, वहां उपस्थित लोगों को देखते हुए सीधे कार से उतर कर उनके पास पहुंच गए और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कोरोना के दौरान यूटीबी आधार पर लिए गए चिकित्सा कार्मिकों ने उनकी सेवाएं नियमित रखने की मांग की। वहीं बलदेव नगर के निवासियों ने उन्हें नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने को ज्ञापन दिया। वहीं दिव्यांगजनों ने उनकी सुविधाएं और पेंशन बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन

सभापति को बंधाया ढांढस, जोशी की पूछी कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को शास्त्री नगर पहुंच नगर परिषद सभापति दीपक माली के स्वर्गीय पिता शंकरलाल जी परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय शंकरलाल परमार के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी के निवास पर पहुंच कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीएम बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के निवास पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed