फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot Attacked PM Narendra Modi Rajasthan News

Rajasthan: गहलोत बोले- PM मोदी को याद दिलाए वादे, हर परिवार को घर देने और किसानों की आय दोगनी करने का क्या हुआ

Sun, 01 Jan 2023 07:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 07:38 PM IST
सार

बीते साल 2022 में PM नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए अलग-अलग वादे पूरे नहीं होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए साल के मौके पर सवाल खड़े करते हुए प्रधानमंत्री को पुराने वादे याद  दिलाते हुए सियासी निशाना साधा है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot Attacked PM Narendra Modi Rajasthan News
पीएम मोदी के साथ सीएम गहलोत की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सीएम गहलोत ने कहा- किसानों की आय दोगुनी करने, हर परिवार को अपना घर देने और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के के वादे मोदी ने अलग-अलग समय पर किए थे। साल 2022 खत्म हो गया, लेकिन वो वादे पूरे नहीं हुए।  उन वादों का क्या हुआ?

विज्ञापन


आशा है मोदी सरकार इन आश्वासनों को पूरा करने का प्रयास करेगी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  अलग-अलग वादे याद दिलाते हुए कहा-  इन बातों की जवाबदेही को लेकर मीडिया में भी कोई चर्चा नहीं हो रही है, आशा करते हैं कि देश हित में नए वर्ष 2023 में मीडिया भी देश को बोले गए इन झूठों पर संज्ञान लेगा। मोदी सरकार भी इन आश्वासनों को पूरा करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने असमानता का एक जरूरी मुद्दा उठाया -गहलोत
गहलोत ने कहा- राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस वार्ता  करके असमानता का एक जरूरी मुद्दा उठाया है, क्योंकि देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। अमीर की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर चलाना तक मुश्किल होता जा रहा है। अब वक्त आ गया है कि मोदी सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर गरीब और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर काम करें। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 1 फ़ीसदी अमीर लोगों की संपत्ति बाकी 70 फ़ीसदी आबादी से भी ज़्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने और पक्के आवास का किया था वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था इसके साथ ही 19 मार्च 2021 को भी केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक देश के सभी आवासहीन इन परिवारों को पक्का मकान देने का वादा किया था।


केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। पहले भी गहलोत नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना प्रबंधन, अग्निपथ स्कीम, केंद्रीय एंजेंसियों जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed