फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot attacked Modi government on budget 2023 Eastern Rajasthan Canal Project

Rajasthan: गहलोत बोले- बजट में जमुलो का प्रयोग, ERCP को राष्ट्रीय दर्जा नहीं, जनता सौतेले व्यवहार का देगी जवाब

Wed, 01 Feb 2023 03:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Feb 2023 03:38 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2023-24 में केवल मीडिया हेडलाइन बनाने वाले जमुलो का प्रयोग किया गया है। मनरेगा जैसी योजनाओं में 33 प्रतिशत बजट कम करना साबित करता है कि यह रीब, भूमिहीन, किसान और आम जन विरोधी है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot attacked Modi government on budget 2023 Eastern Rajasthan Canal Project
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय बजट 2023-24 पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा है कि बजट में केवल मीडिया में हेडलाइन बनाने वाले जुमलों का प्रयोग किया गया है, लेकिन गरीब लोगों के लिए कोरोना काल में संजीवनी साबित हुई महात्मा गांधी नरेगा जैसी योजनाओं में केन्द्र सरकार ने वर्ष 2023-24 का बजट प्रावधान 33 प्रतिशत यानी लगभग 30 हजार करोड़ रुपए कम कर दिया। जो साबित करता है कि यह बजट गरीब, भूमिहीन किसान और आमजन विरोधी है।

विज्ञापन


इस बजट में कृषि और किसान कल्याण से संबंधित बहुत सारी थोथी घोषणाएं की गई है। लेकिन कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के बजट में पिछले साल से लगभग 6 प्रतिशत यानी लगभग 7500 करोड़ रुपए कम राशि का प्रावधान किया गया है। इसी तरह यूरिया सब्सिडी मद में पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत यानी लगभग 23000 करोड़ रुपए की कमी कर दी है।
विज्ञापन


मंहगाई को कम करने के संबंध में कोई पॉलिसी स्टेटमेंट नहीं
गहलोत बोले- केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला और बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की उपेक्षा करते हुए पिछले सालों की तुलना में इस बजट में ना के बराबर बढ़ोतरी की है। पूरा देश पिछले कुछ सालों से  मंहगाई से त्रस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी के रोजाना काम में आने वाले आटा, दालों, तेल, साबुन वगैरह की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिससे आम आदमी का जीवन जीना दूभर हो गया है। मंहगाई को कम करने के संबंध में कोई पॉलिसी स्टेटमेंट नहीं आने से आम आदमी का जीवन और भी मुश्किल होगा।


ERCP को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग स्वीकार नहीं करने से प्रदेशवासियों को निराशा
गहलोत ने कहा- केंद्रीय बजट की अगर राजस्थान प्रदेश के संदर्भ में बात की जाए, तो यह बजट प्रदेश के लिए घोर निराशाजनक रहा। राजस्थान के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजना ERCP को राष्ट्रीय दर्जा देने की हमारी वाजिब मांग को केन्द्र सरकार की ओर से स्वीकार नहीं किए जाने से प्रदेशवासियों को निराशा हुई है। जबकि चुनावों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक राज्य को उपरी भद्रा परियोजना के लिए अतिरिक्त  सहायता के रूप में  5300 करोड़ रुपए उपलब्ध कराया जाना केंद्र का राजस्थान के प्रति मोदी सरकार के सौतेले व्यवहार को दिखाता है। राजस्थान की जनता इस सौतेले व्यवहार का समय आने पर माकूल जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed