Rajasthan: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, गहलोत सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए
केंद्र सरकार के बाद गहलोत सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई दर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से 34 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर देय होगी। पहले 31 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर दी जा रही थी।
गहलोत सरकार के इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। इनके साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स भी लाभ के दायरे में आएंगे। यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।
अप्रैल 2022 से वेतन से किया जाएगा इसका नकद भुगतान
कर्मचारियों की 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि-2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी। माह अप्रैल, 2022 के वेतन जिसका भुगतान मई, 2022 में किया जाना है, इसका नकद भुगतान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिक, तुरंत प्रभाव से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1435 करोड़ रूपए का वित्तीय भार वहन करेगी।