फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM approves works worth 91 crores for construction and medical

Jaipur: आरयूएचएस और दंत विज्ञान महाविद्यालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, सीएम ने 91 करोड़ के कार्यों को दी स्वीकृति

Sat, 21 Jan 2023 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Jan 2023 03:57 PM IST
सार

प्रदेश भर से आने वाले मरीजों की सुविधा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 91 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति देते हुए आरयूएचएस के विस्तार को गति दी है। राशि से मरम्मत कार्य और चिकित्सकीय उपकरण की खरीद में आसानी होगी।

विज्ञापन
CM approves works worth 91 crores for construction and medical
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) एवं दंत विज्ञान महाविद्यालय, जयपुर में शीघ्र ही सुविधाओं का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न निर्माण एवं चिकित्सकीय संसाधनों के लिए 91.49 करोड़ रुपये के कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


गहलोत की स्वीकृति से जयपुर के दंत विज्ञान महाविद्यालय में 15.55 करोड़ रुपये लागत से 180 छात्राओं के लिए छात्रावास भवन निर्माण तथा 13.39 करोड़ रुपये की लागत से 70 रेजीडेंट के लिए छात्रावास (स्टूडियो अपार्टमेंट) का निर्माण किया जाएगा। महाविद्यालय में 17.46 करोड़ रुपये से अस्पताल भवन पर तथा 8.54 करोड़ रुपये लागत से शैक्षणिक भवन पर क्लीनिकल एरिया भी विकसित होगा।
विज्ञापन


जारी राशि से मरम्मत कार्य और उपकरण की खरीद होगी
साथ ही, आरयूएचएस में 19.55 करोड़ रुपये से मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। 17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे। उक्त कार्यों एवं आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए विश्वविद्यालय के स्वयं के स्तर पर जमा राशि का उपयोग किया जाएगा। आवश्यक होने पर अतिरिक्त बजट प्रावधान भी किए जाएंगे। इनसे आरयूएचएस और दंत महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed