फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Clashes between Congress MLA Ramnarayan Meena and Speaker CP Joshi in Rajasthan assembly

Rajasthan Vidhan Sabha: कांग्रेस विधायक और विस अध्यक्ष में नोकझोंक, रामनारायण मीणा बोले- सवाल पूछना हमारा अधिकार

Wed, 16 Mar 2022 05:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Mar 2022 05:13 PM IST
सार

 विधानसभा सत्र में मंगलवार को कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा और विस अध्यक्ष सीपी जोशी के बीच बहस हो गई। मीणा एक सवाल पूछना चाहते, लेकिन जोशी ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इससे नाराज विधायक ने कहा कि सवाल पूछना हमारा अधिकार है। बता दें कि सोमवार को सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा को सदन से बाहर करवा दिया था।

विज्ञापन
Clashes between Congress MLA Ramnarayan Meena and Speaker CP Joshi in Rajasthan assembly
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और विधायक रामनारायण मीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा सत्र में मंगलवार को कांग्रेस विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के बीच नोकझोंक हो गई। विधायक रामनारायण मीणा आदिवासियों और दलित बच्चों की छात्रवृत्ति से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछना  चाहते थे, लेकिन अध्यक्ष सीपी जोशी ने सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी। इकसे बाद विधायक और अध्यक्ष के बीच बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन


विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि सवाल पूछना हमारा विशेषाधिकार है। अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मैं अप्रसांगिक सवाल पूछने की अनुमति नहीं दे सकता। आप एक वरिष्ठ सदस्य हैं, आपसे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं है। इसके बाद भी विधायक नहीं माने और बोलने लगे तो दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

विज्ञापन

आय सीमा का प्रावधान खत्म नहीं किया जाएगा 

विधायक राम नारायण मीणा के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि छात्रवृत्ति में आय सीमा का प्रावधान खत्म नहीं किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने अपने क्षेत्र से जुड़ा सवाल पूछा, लेकिन पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा के जवाब से विधायक लोढ़ा संतुष्ट नहीं हुए। अध्यक्ष ने लोढ़ा को समझा बुझाकर शांत कराया। 

 

मंगलवार को सीएम के सलाहकार को निकाल दिया था बाहर  

विधानसभा में दो दिन से विवाद के हालात देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा को मार्शल बुलाकर सदन से बाहर निकालवा दिया था। किसी सीएम के सलाहकार को सदन से बाहर निकालने का यह अपने आप में पहला मामला था। 

दरअसल, मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले के बरलूट थाने के अंतर्गत लखमाराम नाम के व्यक्ति को हत्या के झूठे केस में फंसाने का मामला उठाया। उन्होंने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, 'अभियुक्त के आरोप पत्र को अदालत में दायर किया गया था। लिखमाराम की गिरफ्तारी के मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस जवाब से विधायक लोढ़ा संतुष्ट नहीं हुए और वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद विस अध्यक्ष ने उन्हें बाहर निकालने का आदेश दे दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed