फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Clash between CM Gehlot and Sachin Pilot Congress high command ready for big changes in Rajasthan 

Rajasthan: सीएम गहलोत और पायलट के टकराव का विस चुनाव पर न पड़े असर, कांग्रेस आलाकमान जल्द लेगा बड़ा निर्णय

Fri, 22 Apr 2022 09:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Apr 2022 09:46 PM IST
सार

पंजाब में अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हुए विवाद का खामियाजा कांग्रेस को बड़ी हार से चुकाना पड़ा। ऐसा राजस्थान में ना हो इसलिए कांग्रेस आलाकमान सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच हो रहे विवाद को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है।

विज्ञापन
Clash between CM Gehlot and Sachin Pilot Congress high command ready for big changes in Rajasthan 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे सचिन पायलट के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान के लिए इस विवाद को सुलझाना बेहद ही महत्वपूर्ण हो गया है। सूत्रों का कहना है कि इसी विवाद को निपटाने को लेकर हाल ही में दोनों नेताओं से सोनिया गांधी ने चर्चा की थी। 

विज्ञापन


पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच विवाद का असर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। पंजाब चुनाव में इसका असर देखने को भी मिला था। यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद की चर्चा आम हो गई थी। बाद में अमरिंदर ने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी बना ली। पंजाब में हुए विस चुनाव को में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


ऐसा राजस्थान में ना हो इसे लिए सचिन पायलट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विचार-विमर्श किया है। इसके बाद से पर्याप्त संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस राज्य में सत्ता बनाए रखने और 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
जल्द से जल्द हो निर्णय  
पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के लिए समय पर हस्तक्षेप जरूरी है। अगर, परिवर्तन का कोई निर्णय लिया जाना है तो ऐसा तत्काल होना चाहिए। इससे नेताओं को बेहतर प्रदर्शन करने का समय मिलेगा और अंतिम समय में कोई समस्या भी सामने नहीं आएगी। पांच राज्यों में मिली बड़ी हार के बाद  कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों से कम से कम एक साल पहले संगठन में बदलाव करने का फैसला किया था।


बुधवार को गहलोत, गुरुवार को सोनिया से मिले पायलट
बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके अगले दिन गुरुवार को सचिन पायलट ने करीब एक घंटे तक सोनिया गांधी के साथ बैठक की थी। इससे पहले पायलट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार पायलट लगातार कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं। सोनिया गांधी के साथ बैठक करने के बाद पायलट ने कहा था कि कांग्रेस का लक्ष्य राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed