फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   City Congress President Shailesh Soni challenges Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi

Rajasthan Election: 'हमारे नेता को अवॉइड किया तो कार्यकर्ता आपका गुलाम नहीं', राहुल गांधी और खरगे को चुनौती

Thu, 19 Oct 2023 08:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Oct 2023 08:13 AM IST
सार

पूर्व मंत्री के समर्थन में बोलते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के जनसंवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती दे रहे हैं।

विज्ञापन
City Congress President Shailesh Soni challenges Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi
बूंदी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश सोनी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेतृत्व पर टिकिट का दबाव बनाने की रणनीति के तहत मंगलवार को तालेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा का जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया था। इस जनसंवाद कार्यक्रम और तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ही यह कहकर चुनौती दे डाली कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आपका गुलाम नहीं है।

विज्ञापन


अवसर नहीं दिया तो गुलाम नहीं
पूर्व मंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में हरिमोहन शर्मा की उपस्थिति में उनके खास बूंदी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश सोनी ने हरिमोहन शर्मा के समर्थन में बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को यह कहकर सीधी चुनौती दे डाली कि आपने हमारे नेता को अवसर नहीं दिया तो कार्यकर्ता आपका गुलाम नहीं है। 
विज्ञापन


मंच पर हरिमोहन शर्मा की उपस्थिति में बूंदी शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि यदि आपने हमारे नेता को अवॉइड किया, हमारे पांच साल काम करने वाले नेता को अवसर नहीं दिया तो कार्यकर्ता आपका गुलाम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती देने से नहीं रोका। इस दौरान पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा जहां मंच पर बैठे थे। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को चुनौती देने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी के साथ हरिमोहन शर्मा के पुत्र सत्येश शर्मा भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed