{"_id":"67d9689b42e7498264057f62","slug":"churu-news-police-vehicle-hit-by-trolley-near-bhaleri-six-policemen-injured-in-the-accident-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: पुलिस वाहन को भालेरी के पास ट्रॉले ने मारी टक्कर, हादसे में एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: पुलिस वाहन को भालेरी के पास ट्रॉले ने मारी टक्कर, हादसे में एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल
Tue, 18 Mar 2025 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Mar 2025 06:05 PM IST
सार
हादसे में भालेरी एसएचओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें दो महिला पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें राजकीय भरतिया अस्पताल, चूरू में भर्ती कराया गया। हादसा भालेरी थाने से तीन किलोमीटर दूर हुआ, जब राज्यपाल हरीभाऊ बांगडे़ के दौरे को लेकर पुलिस दल चूरू जा रहा था।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी थाना क्षेत्र पास मंगलवार को वीआईपी ड्यूटी में आ रही पुलिस गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस गाड़ी में सवार भालेरी एसएचओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें घायल दो महिला पुलिसकर्मियों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। वहां घायलों का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ओसियां के पास मिनी ट्रक में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान; चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। भालेरी थानाधिकारी फरमान ने बताया कि चूरू में राज्यपाल हरीभाऊ बांगडे़ का दौरा होने की वजह से सुबह पुलिस गाड़ी से चूरू आ रहे थे। भालेरी थाने से तीन किलोमीटर दूर चूरू की तरफ अचानक सामने से आए एक ट्रॉले ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार भालेरी थानाधिकारी फरमान, 40 वर्षीय सुभाष, 25 वर्षीय भीमदान, 27 वर्षीय बलवीर, 30 वर्षीय अनीता और 40 वर्षीय संतोष घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अवैध बजरी खनन का मामला, बिना नंबर के ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा; माइनिंग विभाग को दी सूचना
सभी घायलों को तुरंत पहले भालेरी पीएचसी ले जाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया। गम्भीर घायल महिला कांस्टेबल संतोष और अनीता के गंभीर चोट आने से दोनों को निजी वाहन से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।