{"_id":"67d924e86d51bd51bd08a4cb","slug":"a-mini-truck-caught-fire-near-osian-in-jaisalmer-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: ओसियां के पास मिनी ट्रक में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान; चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: ओसियां के पास मिनी ट्रक में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान; चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
Tue, 18 Mar 2025 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:28 PM IST
सार
Jaisalmer: ट्रक में पानी की खाली प्लास्टिक बोतलें भरी हुई थीं, जिससे आग तेजी से फैली और उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर से भीलवाड़ा जा रहे एक मिनी ट्रक में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में आग भड़क गई, जिससे कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हादसा ओसियां के चेराई रोड पर हुआ। ट्रक में भरी प्लास्टिक की खाली बोतलों की वजह से आग और धुआं तेजी से फैला।
चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
मिनी ट्रक में आग लगते ही चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग की सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर रवाना हुईं, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों का नुकसान हो चुका था। ट्रक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
पढ़ें: आनासागर वेटलैंड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, अगली सुनवाई 7 अप्रैल को
विज्ञापन
आग लगने की वजह बनी प्लास्टिक की बोतलें
ट्रक में पानी की खाली प्लास्टिक बोतलें भरी हुई थीं, जिससे आग तेजी से फैली और उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।