फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rpsc si recruitment 2025 interview starts 1076 posts 4019 candidates

आरपीएससी-एसआई भर्ती: कल से साक्षात्कार शुरू, 1076 पदों पर होगी नियुक्ति

Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के साक्षात्कार 5 अक्टूबर से शुरू करेगा। साक्षात्कार का पहला चरण 5 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। भर्ती के जरिए 1076 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आयोग ने साक्षात्कार के लिए 4019 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है।

विज्ञापन
rpsc si recruitment 2025 interview starts 1076 posts 4019 candidates
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के साक्षात्कार 5 अक्तूबर से शुरू कर रहा है। आयोग में सीमित सदस्यों की उपस्थिति के बीच भर्ती प्रक्रिया का यह पहला चरण 5 से 16 अक्तूबर तक संचालित होगा। इस भर्ती के तहत आयोग कुल 1076 पदों पर नियुक्तियां प्रदान करेगा। आयोग ने साक्षात्कार के लिए 4019 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इन सफल अभ्यर्थियों में टीएसपी क्षेत्र के 62 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले आयोग द्वारा रद्द की गई वर्ष 2021 की एसआई भर्ती के साक्षात्कार लगभग चार महीने तक चले थे।
विज्ञापन


भर्ती विज्ञापन और पदों में वृद्धि
आयोग ने 17 जुलाई, 2025 को एसआई भर्ती-2025 के अंतर्गत 1015 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था। इसके पश्चात आयोग ने 10 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 7,70,049 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन जमा किए। बाद में आयोग ने उपनिरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ा दिए। पदों में बढ़ोतरी होने के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 1076 हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कन्हैया लाल हत्याकांड: 'आतंकवाद राष्ट्र की आत्मा पर चोट', हाईकोर्ट ने खारिज की पांच आरोपियों कीजमानत याचिकाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा और परिणाम की स्थिति
आयोग ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल, 2026 को दो-दो पारियों में आयोजित की थी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश के 26 जिलों के 41 शहरों में कुल 1174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा में लगभग 60 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। आयोग ने परीक्षा समाप्ति के महज 75 दिन के भीतर ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। इसके मुकाबले वर्ष 2021 की एसआई भर्ती का परिणाम जारी करने में आयोग को 103 दिन का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed