फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur Police Seize 381.5 Kg Doda Post Worth ₹57 Lakh, Two Smugglers Escape

नागौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 57 लाख की डोडा पोस्त बरामद, स्कॉर्पियो छोड़ अंधेरे में फरार हुए तस्कर

Sun, 04 Oct 2026 09:59 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 09:59 PM IST
सार

नागौर में ग्राम पंचायत चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर' के तहत पुलिस ने 381 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 57.25 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया, जबकि उसमें सवार दो संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Nagaur Police Seize 381.5 Kg Doda Post Worth ₹57 Lakh, Two Smugglers Escape
पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ - अमर उजाला

विस्तार

आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के मद्देनजर नागौर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर” के तहत मेड़ता रोड थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 381 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 57.25 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

विज्ञापन


रेण बाइपास पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान दिखी स्कॉर्पियो
पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात रेण बाइपास पुलिया के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मेड़ता सिटी की तरफ से तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने स्कॉर्पियो को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को रोकने के लिए स्टॉप स्टिक का इस्तेमाल किया, जिससे स्कॉर्पियो का टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे में फरार हुए दो संदिग्ध
टायर पंचर होने के बाद स्कॉर्पियो में सवार दो संदिग्ध वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के कट्टों में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। तलाशी के दौरान कुल 381.500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त स्कॉर्पियो का नंबर GJ-15-CJ-4300 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने मामले में मेड़ता रोड थाने में प्रकरण संख्या 136/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जसनगर थाना अधिकारी भारमल को सौंपी गई है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।


कहां से आई डोडा पोस्त, कहां होनी थी सप्लाई?
इस कार्रवाई में मेड़ता रोड थाना पुलिस के साथ डीएसटी नागौर टीम की अहम भूमिका रही। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed