फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime Woman raped on pretext of marriage husband used to beat her after drinking alcohol

Churu Crime: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति शराब पीकर करता था मारपीट

Fri, 04 Oct 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में गुरुवार को बीएनएस और एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Churu Crime Woman raped on pretext of marriage husband used to beat her after drinking alcohol
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र की एक 29 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी के खिलाफ चूरू के महिला थाने में बीएनएस व एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल भी करवाया।

विज्ञापन


महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि तीन साल पहले उसकी रामगढ़ के सुभाष सिंह राजपूत से जान पहचान हुई थी, जिसने शादी का झांसा देकर उसे करीब चार महीने पहले चूरू बुला लिया और यहां ओम कॉलोनी में किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद आरोपी ने राम मंदिर में कमरा किराए पर लिया और यहां भी शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता रहा।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले वह उससे बिना शादी करे छोड़कर चला गया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है, जिसके तीन बच्चे भी हैं। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए वह पति से अलग रह रही थी और इसी दौरान उसकी सुभाष सिंह से जान पहचान हो गई थी, जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed