{"_id":"66ffba58385fb2ae450d3983","slug":"churu-crime-woman-raped-on-pretext-of-marriage-husband-used-to-beat-her-after-drinking-alcohol-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu Crime: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति शराब पीकर करता था मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu Crime: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति शराब पीकर करता था मारपीट
Fri, 04 Oct 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:20 PM IST
सार
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में गुरुवार को बीएनएस और एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र की एक 29 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी के खिलाफ चूरू के महिला थाने में बीएनएस व एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल भी करवाया।
विज्ञापन
महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि तीन साल पहले उसकी रामगढ़ के सुभाष सिंह राजपूत से जान पहचान हुई थी, जिसने शादी का झांसा देकर उसे करीब चार महीने पहले चूरू बुला लिया और यहां ओम कॉलोनी में किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद आरोपी ने राम मंदिर में कमरा किराए पर लिया और यहां भी शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता रहा।
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले वह उससे बिना शादी करे छोड़कर चला गया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है, जिसके तीन बच्चे भी हैं। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए वह पति से अलग रह रही थी और इसी दौरान उसकी सुभाष सिंह से जान पहचान हो गई थी, जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन