फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   From IIT Delhi to Politics Gayatri Dua Quits Corporate Dream to Contest Rajasthan Civic Polls on AAP Ticket

राजस्थान: आईआईटी की छात्रा ने चुनी राजनीति की राह, कॉर्पोरेट छोड़ आप के टिकट पर मैदान में उतरीं गायत्री दुआ

Wed, 09 Sep 2026 09:05 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 09 Sep 2026 09:05 PM IST
सार

झालावाड़ के झालरापाटन नगरपालिका चुनाव में आईआईटी-दिल्ली की अंतिम वर्ष की छात्रा गायत्री दुआ आप के टिकट पर वार्ड 27 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रही हैं। रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहीं गायत्री ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कॉर्पोरेट कॅरिअर के अवसरों को छोड़कर राजनीति और जनसेवा की राह चुनी है।
 

विज्ञापन
From IIT Delhi to Politics Gayatri Dua Quits Corporate Dream to Contest Rajasthan Civic Polls on AAP Ticket
गायत्री दुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगरपालिका चुनाव में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली की अंतिम वर्ष की छात्रा गायत्री दुआ के चुनाव मैदान में उतरने से वार्ड 27 का मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहीं गायत्री दुआ ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कॉर्पोरेट कॅरिअर बनाने के अवसरों को छोड़कर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


कॉर्पोरेट कॅरिअर छोड़कर जनसेवा की राह
झालरापाटन स्थित लाल बाग क्षेत्र से किस्मत आजमा रहीं गायत्री दुआ के पास भी स्नातक की पढ़ाई के बाद देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में जाने के अवसर मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लुभावने अवसरों को चुनने के बजाय अपने गृह नगर झालरापाटन लौटने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही स्थानीय राजनीति में उतरकर सीधे जनता के बीच काम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव में कस्बों ने मारी बाजी: बड़े शहर पिछड़े, 72% से ज्यादा मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं पिता
गायत्री दुआ की उम्मीदवारी केवल उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कारण ही नहीं, बल्कि उनके पारिवारिक राजनीतिक जुड़ाव के कारण भी झालावाड़ क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी हुई है। उनके पिता का राजनीतिक जीवन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा है। वे पूर्व में भाजपा की ओर से वार्ड पार्षद रहने के साथ विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में भी उनके पिता भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed