फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Controversy over the coronation of Maharana Pratap's descendant Vishvraj Singh

Chittorgarh: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह के राजतिलक पर विवाद, कुल देवता के दर्शन से पहले मिला नोटिस

Mon, 25 Nov 2024 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस में अपने कुल देवता धूणी के दर्शन के लिए जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही ने सिटी पैलेस में किसी के भी अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन
Chittorgarh: Controversy over the coronation of Maharana Pratap's descendant Vishvraj Singh
भाजपा विधायक विश्वराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ किले में आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को भाजपा विधायक विश्वराज सिंह को उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन  के पश्चात मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार का मुखिया नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ किले के फतेहप्रकाश महल में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा विधायक विश्वराज सिंह को पूर्व शाही परिवार का प्रमुख घोषित किया गया। इस महीने की शुरुआत में उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। इस समारोह में कई शाही परिवारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


हालांकि, इस समारोह में पारिवारिक विवाद भी नजर आया। जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। ये विवाद कानूनी नोटिस से जुड़ा था। दरअसल विश्वराज सिंह के चाचा और महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ की ओर से एक कानूनी नोटिस जारी हुआ। जिसमें विश्वराज को एकलिंगनाथ मंदिर और उदयपुर के सिटी पैलेस में प्रवेश पर आपत्ति जताई गई है। यह दोनों स्थल अरविंद सिंह के नियंत्रण में हैं, क्योंकि वे श्री एकलिंगजी ट्रस्ट के अध्यक्ष और मुख्य न्यासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद सिंह ने अपने वकील के माध्यम से दो सार्वजनिक नोटिस जारी किए, जिनमें आरोप लगाया गया कि समारोह के नाम पर "अवैध अतिक्रमण" का प्रयास किया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि मंदिर और पैलेस में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्हें ट्रस्ट अधिकृत करेगा।


नोटिस के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी पैलेस के गेट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि मंदिर ट्रस्ट ने ट्रस्ट द्वारा अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है। वकील ने कहा कि जबरन प्रवेश या किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed