फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Children of policemen will get reservation in all colleges and universities of Rajasthan

Rajasthan: राज्य सरकार की घोषणा, पुलिसकर्मियों के बच्चों को सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मिलेगा आरक्षण

Wed, 22 Jun 2022 07:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 22 Jun 2022 07:46 AM IST
सार

राजस्थान सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों और उनकी पत्नी को सभी कॉलेज में आरक्षण देगी। इस योजना का लाभ रिटायर पुलिस कर्मियों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
Children of policemen will get reservation in all colleges and universities of Rajasthan
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की सभी सरकारी, निजी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में राजस्थान पुलिस के कार्मिकों के बच्चों, पत्नी और विधवा को सेना और अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों की तरह ही सीटें आरक्षित की गई है। रिटायर हो गए पुलिसकर्मियों के लिए भी यह लागू है।

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने बताया कि नवंबर 2021 में सेना और अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों की तरह पुलिसकर्मियों के बच्चों और पत्नी के लिए राज्य के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य सरकार से पत्र व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन


डीजीपी लाठर ने बताया कि मंगलवार को कॉलेज शिक्षा राजस्थान विभाग द्वारा अकादमिक सत्र 2022- 23 के लिए जारी प्रवेश नीति में भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र बलों के कार्मिकों व पूर्व कार्मिकों को प्रवेश के लिए तीन फीसदी स्थान में अब राजस्थान पुलिस के कार्मिकों और पूर्व कार्मिकों के बच्चों और पत्नी को सम्मिलित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed