फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Children born on Holi will be lucky

इस होली पर पैदा होने वाले बच्चे होंगे भाग्यशाली, जानिए क्यों?

Sun, 12 Mar 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Children born on Holi will be lucky
नवजात बच्चा - फोटो : अमर उजाला
इस बार होली का त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आएगा। खास तौर पर उन लोगों के लिए जिनके यहां नया मेहमान आने  वाला है। इस होली पर एक विशेष संयोग बन रहा है, जिसमें जन्म लेने वाले बच्चे बहुत सौभाग्यशाली होंगी। दरअसल होली पर गजकेसरी संयोग बन रहा है। यह संयोग कई राशी के जातकों के लिए खास रहेगा। होली के शुभ दिन कर्क, तुला, मकर और मेष लग्न वाले जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन


होली के दिन जो भी मेष, कर्क, तुला और मकर लग्न में जन्‍म लेगा वह बालक विशेष प्रतिभा का धनी होगा। ज्योतिष के जानकारी की मानें तो होली के दिन गजकेसरी (गुरु एवं चन्द्रमा केन्द्र में हो तब गजकेसरी योग बनता है) अत्यन्त ही उत्तम योग बन रहा है। गजकेसरी योग में जन्‍म लेने वाले जातक मेधावी होते हैं। ग्रहों को प्रबल बनाने के लिए होली का दिन अत्यंत शुभ है। जो भी व्‍यक्ति कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण परेशान है उसे होली के दिन ग्रहों को मजबूती प्रदान करने के लिए आपको संबंधित ग्रह को मजबूत करने के लिए जिस वर्ण का ग्रह हों यानी जिस रंग से संबंध रखता हों उससे होली खेलनी चाहिए। होली के दिन बुध का नीच भंग योग भी बन रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार 14 मार्च को शाम 7:13 पर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेगा। जब सूर्य धनु और मीन राशि में होते है तो खरमास या मलमास होता है। सूर्य मीन राशि में गुरुवार 13 अप्रैल की रात 3:31 बजे तक रहेगा। उसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि खरमास में विवाह, शुभ, मांगलिक कार्य, व्यापार प्रारंभ, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed