फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister Gehlot inspected development work of Barkatullah Khan Stadium in Jodhpur

Jodhpur: बरकतुल्लाह खान स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के दिए दिशा-निर्देश

Sun, 27 Mar 2022 05:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपु्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपु्र Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Mar 2022 05:30 PM IST
सार

सीएम गहलोत जोधपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का अपग्रेडेशन और रिनोवेशन कार्य का जायजा लिया।

विज्ञापन
Chief Minister Gehlot inspected development work of Barkatullah Khan Stadium in Jodhpur
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में बजट घोषणा 2021-22 तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच कराने के लिए जेडीए द्वारा करवाए जा रहे अपग्रेडेशन और रिनोवेशन कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में पहुंचने के बाद करवाए जा रहे कार्यों के प्लान और ले-आउट की जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और जेडीए आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव से जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्य मैदान में लगाई हरी घास और तैयार प्रैक्टिस पिचों का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर और जेडीए आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्य मैदान में लेवल को सही करते हुए नई घास लगाने कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य मैदान में प्रैक्टिस मैदान निर्माण और प्रैक्टिस मैदान में इरिगेशन सिस्टम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

विज्ञापन


साउथ पवेलियन के चल रहे कार्य को देखा 

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में साउथ पवेलियन में अब तक कराए गए कार्यों खासकर वीआईपी कक्षां, एंपायर कक्ष और खिलाड़ियों के पवेलियन के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर और जेडीए आयुक्त ने बताया कि साउथ पवेलियन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वीआईपी कमरे और एंपायर रूम रिनोवेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। खिलाड़ियों के पवेलियन में फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है, जिसके कि 15 अप्रैल तक पूर्ण होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ पवेलियन कार्य की प्रगति का लिया जायजा 

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में नार्थ पवेलियन और वेस्ट पवेलियन में करवाए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने जानकारी दी कि द्वितीय तल पर वीआईपी कमरों के रिनोवेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और  दक्षिण पवेलियन के गोलों  में कार्य  प्रगतिरत है।


इस दौरान जानकारी दी गई कि स्टेडियम में संवेदक और विभिन्न प्रकार के फर्नीचर, उपकरणों का ऑर्डर दिया जा चुका है। सिविल कार्य पूर्ण होने के बाद सप्लाई की जानी है। स्टडी में कुर्सी लगाने के लिए डिजाइनिंग कार्य  प्रारंभ कर दिया गया है और निविदाएं प्रक्रियाधीन हैं। स्टेडियम में नहर कवरिंग टीमों में रंग-रोगन और  स्टील स्ट्रक्चर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार बिजली कार्य के तहत साउथ पवेलियन और नॉर्थ पवेलियन में विद्युतीकरण, लिफ्ट, फायर फाइटिंग, एयर कंडीशनिंग कार्य और मुख्य मैदान और प्रैक्टिस मैदान फ्लड लाइटिंग आदि में अनेक कार्य प्रगति पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed