फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chhabra riot accused attends CM Gehlot Iftar party BJP raised questions

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत की इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ छबड़ा दंगा का आरोपी, नेताओं के साथ फोटो वायरल

Mon, 25 Apr 2022 01:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Apr 2022 01:39 PM IST
सार

छबड़ा दंगा के मुख्य आरोपी के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार दंगा आरोपियों को दुलार कर रही है।

विज्ञापन
Chhabra riot accused attends CM Gehlot Iftar party BJP raised questions
मंत्री ममता भूपेश के साथ दंगा आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली हिंसा और राजगढ़ में मंदिर तोड़ने को लेकर घिरी गहलोत सरकार फिर भाजपा के निशाने पर आई गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में छबड़ा दंगा का मुख्य आरोपी शामिल हुआ। इफ्तार पार्टी में शामिल आरोपी की फोटो मंत्रियों और नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावार हो गई है। 

विज्ञापन

Chhabra riot accused attends CM Gehlot Iftar party BJP raised questions
विधायक रफीक खान के साथ आरोपी - फोटो : Social Media

राजकीय निवास पर दंगा आरोपी की की जा रही मेजमानी 
छबड़ा के भाजपा के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि क्यों एक दंगाई मुख्यमंत्री की आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ, इसकी जांच की जानी चाहिए। भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा कि विडंबना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजकीय आवास पर सांप्रदायिक दंगों के आरोपित की मेजमानी की जा रही है! क्या इसके पीछे तुष्टिकरण से निकले वोट हैं? कांग्रेस की ऐसी सोच निहायत शर्मनाक और बहुसंख्यक समाज के लिए अपमानजनक है। जनता सब देख रही है, समय आने पर सारा हिसाब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम दंगों के आरोपियों को करते हैं दुलार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का यह कैसा राज है। जिसमें पीएफआई से प्यार है, बहुसंख्यक को दुत्कार है। मुख्यमंत्री निवास में इफ्तार करके दंगे के आरोपियों को बुलाकर दुलार करते हैं और करौली में आरोपियों को बचाने की कवायद की जा रही है। जबकि अलवर जिले में शिवमंदिर, गोशाला से उन्हें एतराज है। पूनिया ने कहा जिस तरह से पहले करौली हिंसा और अब अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने का मामला सामने आया है। वह इस बात सबूत है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
 



उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इफ्तार पार्टी में छबड़ा हिंसा के मुख्य आरोपी आसिफ हसाड़ी का शरीक होना राज्य सरकार के अपराधियों को संरक्षण देने का प्रमाण है। अपराधी इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं और इंटेलिजेंस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। वाह सरकार वाह।

विज्ञापन

22 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी हुई थी। पार्टी में मंत्री ममता भूपेश और राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के साथ आरोपी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वहीं एक फोटो विधायक रफीक खान के साथ भी है, जिसमें आरोपी विधायक के गले में हाथ डालकर मुस्कराते हुए दिख रहा है। 


नेताओं ने दी सफाई

फोटो वायरल होने के बाद मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि भाजपा को हर चीज की राजनीतिकरण करने की आदत है। इफ्तार पार्टी में बहुत लोग आए थे। कैसे पता चलेगा कि साथ फोटो खिंचवाने वाला कौन है। वहीं विधायक रफीक खान ने कहा कि आरोपी ने अग्रिम जमानत ले रखी है। अगर वह दोषी होगा तो सजा मिलेगी, नहीं होगा तो सजा नहीं मिलेगी। उसके रोजा खोलने के अधिकार को कैसे रोका जा सकता है। 

Chhabra riot accused attends CM Gehlot Iftar party BJP raised questions
सीएम गहलोत की इफ्तार पार्टी में छबड़ा दंगा का आरोपी - फोटो : Social Media
छबड़ा हिंसा

बारां जिले के छबड़ा में 11 अप्रैल 2021 को सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी। छबड़ा कस्बे में दो युवकों की छुरा घोंपकर हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। जिसके बाद उपद्रवियों ने दर्जनों वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने इंटरनेट बंद कर कर्फ्यू लगाया था। जिसमें पुलिस की ओर से दर्जनों दंगाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें आसिफ हसाडी, जो कि छबड़ा नगर पालिका में महिला पार्षद की पति है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed