फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CBI raids CGST assistant commissioner Mahesh Chaudhary residence in Rajasthan and Gujarat

CBI: CGST के सहायक आयुक्त के राजस्थान-गुजरात के ठिकानों पर रेड, 42 लाख नगद और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Thu, 09 Feb 2023 08:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 08:15 PM IST
सार

सीबीआई ने सीजीएसटी के एक सहायक आयुक्त और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने और तलाशी के दौरान लगभग 42 लाख रुपये की नगदी बरामद होने पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
CBI raids CGST assistant commissioner Mahesh Chaudhary residence in Rajasthan and Gujarat
छापेमारी में मिले गहने और विदेशी करेंसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर सहायक आयुक्त, सीजीएसटी, गांधीधाम महेश चौधरी और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महेश चौधरी ने सीजीएसटी की चेक अवधि 2017 से 2021 के दौरान अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर भारी मात्रा में नकदी, बैंक बैलेंस, चल और अचल संपत्तियों के रूप में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी, जो कि लगभग 3 करोड़ 71 लाख 12 हज़ार 499 रुपए (लगभग 74% डीए) रही।

विज्ञापन




राजस्थान में आरोपी महेश चौधरी  के ठिकानों पर तलाशी
बुधवार से गुजरात और राजस्थान में आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। लगभग 42 लाख रुपए, विदेशी मुद्राएं,  आभूषण, कीमती घड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जो नगदी बरामद हुई है, उसमें 2000,500, 200 और 100 के नोटों की ढेरों गड्डियां हैं। सूत्रों के मुताबिक महेश चौधरी और उनकी पत्नी दोनों और राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि उनकी तैनाती फिलहाल सहायक आयुक्त, सीजीएसटी, गांधीधाम गुजरात में है। राजस्थान में उनके मूल निवास और उनके ससुराल में भी तलाशी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed