कोरोना: कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक वकील ने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जानकारी जयपुर के एसीपी अशोक गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा, 'हमें बिना किसी परीक्षण के कथित तौर पर कोरोना वायरस की दवा विकसित करने के दावे के लिए बाबा रामदेव के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं।'
We had received complaints at multiple against Baba Ramdev for allegedly claiming to have developed medicine for coronavirus, without any trial. So, we've registered a case against Ramdev, Balkrishna & others on a complaint lodged by an advocate: Jaipur ACP Ashok Gupta #Rajasthan pic.twitter.com/4CYR3Tgz9n
— ANI (@ANI) June 28, 2020विज्ञापन
इससे पहले 26 जून को राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने पतंजलि की दवा कोरोनिल को लेकर जयपुर के एनआईएमएस अस्पताल को एक नोटिस भेजा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि इस नोटिस में अस्पताल प्रशासन से कोरोना वायरस मरीजों पर पतंजलि की दवा का ट्रायल करने का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया था कि हमने अस्पताल को बुधवार को नोटिस जारी किया था, जिसमें तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। अस्पताल प्रशासन ने न तो सरकार को इस कथित ट्रायल की जानकारी दी और न ही अनुमति मांगी थी।
उन्होंने कहा था कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एनआईएमएस) की ओर से जवाब का इंतजार किया जा रहा है। राजस्थान सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोनिल को दवाई के रूप में तब तक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा जब तक इसे आयुष मंत्रालय से अनुमति नहीं मिल जाती है।
बता दें कि पतंजलि ने एनआईएमएस विश्वविद्यालय के साथ मिलकर यह दवा बनाई है। मंगलवार को दवा लॉन्च करने के साथ कंपनी ने दावा किया था कि कोरोना के मामलों में यह तीन दिन में करीब 69 फीसदी और सात दिनों में सौ फीसदी सकारात्मक परिणाम देती है।