फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   case registered against five and one arrested in Alleged Sexual Harassment case in Alwar

राजस्थान के अलवर में पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Tue, 07 May 2019 09:29 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 07 May 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
case registered against five and one arrested in Alleged Sexual Harassment case in Alwar
अलवर में सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी देते राजस्थान के डीजीपी कपिल गर्ग - फोटो : एएनआई

राजस्थान के अलवर जिले में पति को बंधन बनाकर पीटा और एक विवाहिता के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवकों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल भी कर दिया।

विज्ञापन


युवकों ने दलित दंपती को घटना की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर 26 अप्रैल की घटना की जानकारी पुलिस को दो मई को देने पहुंचा।
विज्ञापन


लेकिन चुनाव का बहाना बनाकर पुलिस चार दिन से मामला दबाए बैठी रही। सदमे से ग्रसित पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। इस बीच वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर आरोपियों ने पीड़ित दंपती से दस हजार रुपये भी वसूले। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर जिले के थानागाजी इलाके में पति-पत्नी लालवाड़ी से तालवृक्ष जा रहे थे। थानागाजी-अलवर बाईपास रोड पर दो बाइक  पर सवार पांच युवकों ने रोका और धमकाते हुए सड़क से दूर रेत के टीलों तक ले गए। यहां युवकों ने पति के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया।

इसके बाद पांचों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया और इस दौरान मोबाइल से वीडियो व फोटो भी बनाए। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि युवक एक दूसरे को नाम से पुकार रहे थे, जिसमें छोटे लाल उर्फ सचिन, जीतू व अशोक थे।

अन्य युवकों के नाम की जानकारी नहीं है। पति ने बताया कि इनमें आरोपी छोटेलाल गुर्जर गांव कराणा थाना बानसूर व अशोक गुर्जर बानसूर का रहने वाला है और इन्होंने बार-बार फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के लिए फोन किए।


उन्होंने 30 अप्रैल को 10 हजार रुपये भी वसूले। आरोपियों में से एक आरोपी पातरेडी गांव के कसानों की ढाणी का निवासी 22 वर्षीय इंद्राज गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed