फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case filed against man for raping daughter

Rajasthan: दस वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करते पिता को मां-मौसी ने पकड़ा, पुलिस ने पोक्सो एक्ट में दर्ज किया केस

Sun, 12 Feb 2023 02:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Feb 2023 02:01 PM IST
सार

बूंदी में एक व्यक्ति पर दस वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Case filed against man for raping daughter
बेटी से दुष्कर्म में पिता पर केस दर्ज - फोटो : Social Media

विस्तार

बूंदी में एक व्यक्ति पर दस वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर 164 के बयान की तैयारियां शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटी के साथ उसका सौतेला पिता दीपावली से लेकर अब तक दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर डराता धमकाता भी था। दो दिन पहले जब आरोपी शराब के नशे में मासूम को डराकर दुष्कर्म कर रहा था इसी दौरान उसकी मां ने यह नजारा देख लिया। इस पर आरोपी ने मां को भी धमकाने लगा तभी वहां पीड़िता की मौसी भी आ गई।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने अपनी बहन को पूरी बात बताई। इसके बाद ही पीड़िता के साथ मां और मौसी बूंदी बाल कल्याण समिति के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने मामले की जानकारी लेकर महिला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed