{"_id":"62d00a801ac7512e6e5ca2cb","slug":"carcasses-of-seven-beheaded-cows-found-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में सिर कटी गायों के शव मिले, माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में सिर कटी गायों के शव मिले, माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका, पुलिस अलर्ट
Thu, 14 Jul 2022 05:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:52 PM IST
सार
पुलिस ने गायों के शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया है। साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भरतपुर में गाय के शव मिले।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीते तीन महीने से किसी न किसी बात पर सांप्रदायिक माहौल खराब हो रहा है। करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव से बाद से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इसी बीच अब भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र में गायों के शव मिलने का मामला सामने आया है। नागल क्रेशर जोन के पास सुनसान में लोगों ने सात गायों के शव पड़े हुए देखे। सभी गाय की गर्दन धड़ से अलग की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया है। पुलिस ने बताया कि गायों के शवों देखकर गोकशी जैसा मामला लगा रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इस तरह गायों के शव मिलने से आशंका यह भी जताई जा रही है कि माहौल बिगाड़ने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन