{"_id":"64abeee3d577c358790ee94b","slug":"car-stuck-on-the-bridge-in-rajsamand-due-to-rapid-flow-of-banas-river-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: बनास नदी के तेज बहाव में फंसी कार, पुलिस ने क्रेन से निकाली, चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: बनास नदी के तेज बहाव में फंसी कार, पुलिस ने क्रेन से निकाली, चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग
Mon, 10 Jul 2023 05:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:15 PM IST
सार
बनास नदी पर बनी पुलिया पर बहते पानी में फंसी कार को पुलिस ने मोबाइल क्रेन और ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
कार को पानी से निकालती क्रेन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बरसाती नदी और नालों में चेतावनी के बावजूद कुछ लोग जल्दबाजी के चलते हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। राजसमंद में बनास नदी पर बनी पुलिया पर आज तेज वेग से बहते पानी में एक कार चालक निकलते वक्त फंस गया।
विज्ञापन
राजसमंद जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूरी पर मोही राजियावास मार्ग के बीच से निकलने वाली बनास नदी पर बनी पुलिया पर आज तेज वेग से बहते पानी में एक कार चालक निकलते वक्त फंस गया।
विज्ञापन
कार चालक ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई, लेकिन कार पुलिया पर फंस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने मोबाइल क्रेन और ग्रामीणों की मदद से बहते पानी से कार को निकाला। दो दिन पूर्व तेज बारिश के चलते बनास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मोही व राजियावास मार्ग के बीच बनी पुलिया के ऊपर तेजी से पानी बह रहा है।
विज्ञापन