{"_id":"620a65de03ee7f5b0017226e","slug":"car-burnt-on-highway-in-pali-rajasthan-driver-saved-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: पाली में डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार धू-धू कर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: पाली में डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार धू-धू कर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 14 Feb 2022 07:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:53 PM IST
सार
राजस्थान के पाली जिले में सेंदड़ा के पास हाइवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे के दौरान एयर बैग खुलने और सीट बेल्ट लगा होने के कारण चालक को मामूली चोट ही आई है।
विज्ञापन
खाई में गिरकर जल गई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले में हाइवे पर एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और खाई में जा गिरी। कार में सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। एयर बैग खुलने और सीट बेल्ट लगा होने के कारण चालक को सिर्फ मामूली चोटें ही आईं हैं।
सेंदड़ा थानाप्रभारी मनोज सामरिया ने बताया कि पाली रोड स्थित आदिनाथ अमर बाग निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (35) अपनी कार से सोमवार सुबह जोधपुर जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे सेंदड़ा के निकट हाइवे पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। कार सड़क किनारे खाई में गिरने लगी तो मोहित कार से कूद गया। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई और वह धू-धू कर जल लगी।
जयुपर से जोधपुर आते समय हुआ हादसा
मोहित अग्रवाल जोधपुर एम्स में एईएन हैं। वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए जयपुर गए थे। वहां से जोधपुर आते समय उनकी कार सेंदड़ा के निकट असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि एयर बैग खुलने और सीट बेल्ट लगा होने के कारण मोहित को मामूली चोटें ही आईं हैं।