फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Candidate_arrested_in_rajasthan

पहले पर्चा भरा, फिर पुलिस ने धरा

Tue, 12 Nov 2013 10:18 PM IST
समीर शर्मा, जयपुर
समीर शर्मा, जयपुर Updated Tue, 12 Nov 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
Candidate_arrested_in_rajasthan

सिंर मुंडाते ही ओले पडऩे की कहावत एक प्रत्याशी पर बिलकुल सटीक बैठ रही है। राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र भरते ही कालू महाजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


महाजन के खिलाफ त हसीलदार व पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने तथा एसटी-एससी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रहे थे। कालू महाजन की पत्नी तिजारा पंचायत समिति की प्रधान है।
विज्ञापन


मामला दो महीने पहले का है, जब ये प्रत्याशी रजिस्ट्री करवाने गए थे और वहां जमकर हंगामा किया था। उन्होंने तहसीलदार पर फ ाइल फेंक दी और उसके साथ गाली गलौच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत-लड्डू, न बाबा न

अन्य जगहों की तरह ही राजस्थान में भी हमेशा स्वागत और लड्डुओं के बीच घिरे रहनेवाले नेता इन दिनों दोनों से ही दूर और डरे हुए हैं। प्रत्याशियों को आचार संहिता और चुनावी खर्चे का डर सताने लगा है।

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यालय के उद्घाटन व नामांकन के दौरान किसी भी तरह का खर्च नहीं करने की नसीहत दी है। यदि खर्च किया, तो ये प्रत्यशी के खाते में जोड़े जाएंगे।

प्रत्याशियों ने कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर अपनी तरह से मिठाई बांटने और स्वागत में मालाओं पर ज्यादा खर्च नहीं करने की सलाह दी है। यही वजह है कि प्रत्याशी इन छोटे-मोटे खर्चों से भी कन्नी काट रहे हैं।

चुनाव आयोग के डंडे के डर से लगभग सभी प्रत्याशियों सादगी के साथ अपने-अपने कार्यालयों के उद्घाटन कर रहे हैं। हां, कुछ झंडे बैनर जरूर लगाए हुए हैं।

स्टार के बीच यह कैसा प्रचारक
जयपुर। कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची ने यहां सभी को चौंका दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे होने के नाते वैभव गहलोत ने इस सूची में जगह पाई है, जबकि उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही उनका किसी तरह का प्रभाव नजर आता है।


स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नाम है, जिनमें वैभव ने जगह पाई है।

इधर भाजपा ने भी कुछ उन नेताओं को स्टार प्रचारक चुना है, जिन्होंने भी कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही वे जन नेता माने जाते हैं।

रामनारायण डूडी, भूपेन्द्र यादव जैसों ने भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नवज्योत सिंह सिद्धु के बीच भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में जगह बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed