फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   'Camel Festival' will start in Bikaner from January 13

Bikaner: ऊंट-ऊंटनी कर रहे नृत्य और दौड़ की तैयारी, 13 से शुरू होगा 'कैमल फेस्टिवल'

Wed, 11 Jan 2023 09:33 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 11 Jan 2023 09:33 AM IST
सार

बीकानेर में इस साल 13 से 15 जनवरी तक कैमल महोत्सव का उत्साह रहेगा। राजस्थान सरकार की मेजबानी में होने वाले इस फेस्टिवल को देखने के लिए दूर-दूर पर्यटक यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
'Camel Festival' will start in Bikaner from January 13
कैमल महोत्सव 2023 - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर में आयोजित कैमल फेस्टिवल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान है। इस फेस्टिवल में प्रदेश के राज्य पशु ऊंट के विभिन्न अंदाज देखने को मिलते हैं। बीकानेर में इस साल 13 से 15 जनवरी तक कैमल महोत्सव के उत्साह से रेगिस्तान के जहाज का जश्न मनाया जाएगा। रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट के लिए पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार की ओर से बीकानेर में हर साल ऊंट महोत्सव मनाता है। बीकानेर कैमल फेस्टिवल की मेजबानी राजस्थान सरकार करती है।

विज्ञापन


'गंगा रिसला' यहीं होते हैं तैयार
बीकानेर ऊंट महोत्सव बहुत ही आकर्षक होता है। इस उत्सव में ऊंटों की दौड़, ऊंटनी दुहना, ऊंटों के बालों की आकर्षक कटाई, ऊंट और ऊंटनी नृत्य जैसे कई अन्य आयोजन कराए जाएंगे। इस महोत्सव को देखने स्थानीय लोग और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस महोत्सव का एक उद्देश्य ये भी है कि इससे ऊंट प्रजनन को बढ़ावा मिलता है। बीकानेर में ही सेना के लिए ऊंटों को तैयार किया जाता है। यहां सेना के लिए तैयार किए जाने वाले ऊंटों को आम भाषा में 'गंगा रिसला' कहकर पुकारा जाता है।
विज्ञापन


ऊंट दिखाते हैं करतब
बीकानेर के इस कैमल महोत्सव में ऊंटों को पारंपारिक तौर पर सजाया और तैयार किया जाता है। ऊंटों को हार, पायल और चमकीले रंग की लगामों से सजाया जाता है। महोत्सव की शुरुआत ऊंटों की रैली के साथ होती है। इसमें खूबसूरत ऊंटों की परेड जूनागढ़ किले से शुरू होती है और डॉक्टर करण सिंह स्टेडियम पर समाप्त होती है। उत्सव में ऊंट दौड़, ऊंटों को सजाने और संवारने की प्रतियोगिताएं, ऊंटों की कलाबाजी के साथ ऊंट के दूध से बने उत्पाद सैलानियों के लिए कौतूहल का विषय रहते हैं। महोत्सव में ऊंटों के कई तरह करतब देखने को मिलते हैं, जो लोगों का मुख्य आकर्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पगड़ी बांधने के साथ कई अन्य प्रतियोगिताएं करती हैं आकर्षित
कैमल फेस्टिवल में पर्यटक को और स्थानीय लोगों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं भी की जाती हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए रस्साकशी और महिलाओं के लिए वाटर पोर्ट रेस भी शामिल है। इस महोत्सव में पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता, ग्रामीण कुश्ती, कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां आने वाले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रखते हैं। इस उत्सव के दौरान राजस्थानी लोक संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच राजस्थानी खान-पान की स्टॉल सैलानियों को अपनी ओर खींचती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed