{"_id":"6463b178fd0ada3a560b0047","slug":"camel-dies-due-to-tempo-collision-near-srimadhopur-in-sikar-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: श्रीमाधोपुर के पास टेंपो की टक्कर से ऊंट की मौत, टेंपो सवार चार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: श्रीमाधोपुर के पास टेंपो की टक्कर से ऊंट की मौत, टेंपो सवार चार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Tue, 16 May 2023 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 May 2023 10:08 PM IST
सार
श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर छीलावाली के समीप ऊंट से टकरार टैंपो सड़क से उतरा। हादसे में ऊंट की मौत हो गई। वहीं टेंपो सवार चार युवक जख्मी हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते डॉक्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर छीलावाली के समीप हुए सड़क हादसे में टेंपो और ऊंट से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि ऊंट की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को समाजसेवी महेंद्र बधाला के वाहन से सीकर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक यादव ने रींगस कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। अशोक यादव ने बताया कि श्रीमाधोपुर से रींगस की तरफ आ रहे टेंपो की ऊंट से टक्कर हो गई, हादसे में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे उतर गया। टेंपो में सवार रींगस निवासी अल्ताफ, विजय, श्रवण और इजहार खां घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
ऊंट की मौके पर ही मौत
वहीं, टेंपो की टक्कर लगने से ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क से हटाकर जेसीबी की सहायता से उसको दफना दिया। टेंपो सवार चारों युवक मऊ बागरियावास की तरफ से आ रहे थे। तभी रास्ते में टेंपो के सामने अचानक ऊंट आ गया।
विज्ञापन